Chiffon Saree /शिफॉन की साड़ी / Pure Silk Chiffon Saree

                         पहनावा एक ऐसी चीज है जो की आपके व्यक्तित्व को निखार देता है , तथा यह बाहरी लोगो के नजरो में आपको एक विशेष दर्जा भी दिलाता है | यह पहनावा जिस क्षेत्र में आप रहते है उस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति या परंपरा या रीतिरिवाज के अनुसार अलग -अलग हो सकता है || भारतीय परिधानों के अंतर्गत महिलाओ में साड़ी को लेकर दुनिया भर में अधिक उत्साह है | आम महिलाओ से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी के पसंदीदा परिधानों में साड़ी यह परिधान आता है | साड़ी के पहनने के जितने प्रकार है उससे अधिक प्रकार के आकर्षक रंग  और डिज़ाइन में यह साड़ियां मिलती हैं | इसी के अंतर्गत हम आज आपको शिफॉन साड़ी ( Chiffon Saree ) की जानकारी देने जा रहे है | 


chiffon silk sarees with zari border
Image Source - Amazon.in 


                         कहते हैं  शिफॉन का कपडा सबसे पहले फ्रांस में बनाया गया था |लेकिन इस का उत्पादन दुनिया भर में फ़ैल गया | भारत में कई सदियो से Chiffon का उत्पादन किया जाता है | शिफॉन को बनाने के लिए मुख्य रूप से रेशम या सिंथेटिक फाइबर जैसे  नायलॉन , रेयॉन और पोलिस्टर का इस्तेमाल किया जाता है |रेशमी कपडे की झिलमिलाती बनावट शिफॉन को आकर्षक बनाती हैं |  शिफॉन का कपडा अविश्वसनीय रूप से नाजुक होता है | यह कपडा अक्सर हाथ से बुना जाता है |  


                         शिफॉन के कपडे का उपयोग आमतौर पर साड़ियों के लिए किया जाता हैं | शिफॉन की साड़ियां अपने Look  और Feel के कारण भारतीय महिलाओ के बीच काफी लोकप्रिय है | एक डिज़ाइनर Chiffon Saree की अनूठी विशेषताओ में से एक यह है, की यह स्पर्श करने के लिए नरम है |Chiffon Saree में इतनी अधिक कोमलता होती है की यह कंधे पर ही टिकी रहती है | 


शिफॉन साड़ी इमेज
Image Source - Amazon.in 


                         Chiffon Saree साड़ी पहनने का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है की इसका कपडा वजन में हल्का होता है , जिससे किसी भी महिला को पुरे दिन शिफॉन साड़ी कैरी  करना आसान होता है | यह शिफॉन साडी  से सम्बंधित ब्लॉग पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद हे जब आप साड़ी खरीदने जायेंगी तो अवश्य दुकानदार से एक बार कहेगी शिफॉन साड़ी दिखाइए | 


Tags