Butterfly Blouse Design | The Ultimate Guide to the Top Butterfly Blouse Designs |

 

Butterfly Blouse Design


      

           रंगबीरंगी  तितलियाँ या इंग्लिश में कहे तो  Butterfly अपने आप में आकर्षण का केंद्र होती है | हमने सोचा क्यों ना इसको ध्यान मे रखकर Blouse  Design  बनाया जाये वैसे तो इस पर आधारित और भी Blouse  Design आपको देखने को मिल जायेंगे पर हमारे द्वारा बनाये गए तितली ब्लाउज डिज़ाइन को बनाने का तरीका या Pattern  अलग है | हम हमेशा प्रयास करते है की निरंतर नये - नये अलग तरह के Blouse Design आपको दिखाये जाये | इसी के अंतर्गत पक्षी पर आधारित दो Blog  , How to Make  Peacock  Blouse  Design  और Peacock  Blouse  Design  लिख चुके है |  जिसमे इसको बनाने के Pattern  की जानकारी दे चुके है |  आने वाले Blog में हम तीसरी तरह के पीकॉक Blouse  Design  Pattern  की जानकारी देंगे | 



             दिये गए Blouse Design में हमने ब्लाउज के पिछले भाग में मध्य में गोलाकार डिज़ाइन बनाकर उपर Butterfly बनाई है | वैसे तो हम गोलाकार Blouse के दूसरे Pattern की जानकारी आपको इसके पहले वाले Blog में दे चुके है | इसलिए हम हमेशा कहते है , आप अपनी पुरानी Blouse  Design में कुछ थोड़ा बोहत Variation करते है तो आपको एक नया Blouse  Design  प्राप्त हो जायेगा |   यह Blouse  Design  सभी तरह की Party  या Reception में पहना जा सकता है  | 



butterfly Image



Butterfly Blouse



         यह Blouse  Design बनाने के लिए सबसे पहले जिस Measurement  का Blouse  चाहिए उस Measurement का अस्तर काटकर उसमे जिस Measurement का गोलाकार चाहिए वह Inch Tap से नापकर या उस नाप की प्लेट रखकर काट लेते है | फिर उस अस्तर पर Blouse पीस को उल्टे साइड से रखकर काटे गए गोलाकार भाग की सिलाई कर लेते है |  Blouse पीस के  सिलाई के मध्य गोल भाग को भी काट लेते है |  फिर ब्लाउज पीस को इस तरह पलटते है जिससे सिला हिस्सा अंदर चला जाये | अब ब्लाउज पीस को अस्तर से चारो तरफ से सिलाई करके जोड़ लेते है | एक Drawing  Sheet  पर Butterfly का चित्र बनाते है |  फिर उस शीट पर Canvas रखकर Butterfly को अलग -अलग हिस्सों में Draw  कर के काट लेते है | काटते समय इस बात का ध्यान रखना है के Design को थोड़ी Margin रखकर काटना है क्यों की Piping में थोड़ा कपडा दबेगा | अब जिस कपडे से तितली बनानी है वह कपडा Canvas पर रखकर अलग -अलग Part में सील लेते है तथा Matching कपडे से Piping के द्वारा Cover कर लेते है | अब सभी Part को आपस में जोड़ लेते है जिससे हमे  Butterfly की  Design प्राप्त हो जाएगी ( इसको बनाने के आसान तरीके को देखने के लिए निचे Video Link पर Click करके देख सकते है | ) अब Blouse पर बनाये गोलाकार के ऊपर के साइड वाले हिस्से में Butterfly रखकर सील लेते है | इस तरह हमें Butterfly  Blouse  Design  प्राप्त हो जाएगी |  


            इस Design को बनाने में आपको आसानी हो इसके लिए निचे दिए Video Link पर Click करके Blouse Design आसानी से बनाना सीख सकते है | 



Blouse Design Video -