Banarasi Saree Details in Hindi | बनारसी सिल्क साड़ी | Banarasi Saree History

                          सभी साडीया अपने आप में विशेषता रखती चाहे वह साड़ी के डिज़ाइन के रूप में हो , साड़ी के प्रकार के रूप में हो ( फैंसी साड़ी, सिल्क साड़ी ) या पहनावे के रूप में हो इसी के आधार पर इनको अलग -अलग नाम से बाटा गया है | इन सभी साड़ियों को बुनने या बनाने का तरीका भी भिन्नता रखता है |

Image Source - Amazon.in


                          साड़ी की जानकारी के अंतर्गत आज हम बनारसी साड़ी ( Banarsi Saree ) के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने का प्रयास करेंगे | यह साड़ी मुख्यतः वाराणसी मे बनाई जाती है , इसके अलावा उत्तरप्रदेश के चंदोली , जौनपुर , मिर्जापुर , आजमगढ़ तथा संत रविदास नगर इन जिल्हो में भी बनारसी साड़ी या बनारसी साड़ी डिज़ाइन ( Banarasi Saree Design ) बनाई जाती है | इस साड़ी पर सोने और चांदी की जरी द्वारा किये जाने वाले काम के कारण यह भारत अलावा विदेशो में भी प्रसिद्ध है | इस साड़ी पर किया गया वर्क कारीगर प्योर सिल्क साड़ी ( Silk Saree ) पर बोहत ही कठिन डिज़ाइन द्वारा तैयार करते है | समय के साथ -साथ इस साड़ी में भी कुछ बदलाव हुए है ,जैसे पहले इस साड़ी को बनाने के लिए कच्चा माल बनारस से आता था परन्तु वर्तमान में ऐसा नहीं है , यहाँ तक की सोने की कारीगरी के कारण यह साड़ी विश्व प्रसिद्ध होने के बावजूद महंगाई के कारण तथा बनारसी साड़ी की कीमत ( Banarsi Saree Price ) उतनी अधिक न  मिल पाने के कारण  सोना इसमें विलुप्त हो गया है | इस कारण नकली चमकदार जरी का काम जोरो पर है | इस साड़ी पर बनाई जाने वाली डिज़ाइन इतनी जटिल  होती हैं  इसको तैयार करने या बनाने के लिए 10 दिन से 6 महीने तक का समय लग जाता है | पहले बनारसी साड़ी ( Banarsi Sari ) की पहचान बनारस से थी  पहले बनारस की अर्थव्यवस्था मुख्यतः इसी पर निर्भर थी ,परन्तु अब यह चिंताजनक स्थिति में है | 

Image Source - Amazon.in

                     इस साड़ी को बनाने के लिए मुख्यतः पुष्टा , पत्तिया , बाहरी भाग में झालर , बूटी , बूट , कोनिया बेल का प्रयोग किया जाता है | इसमें तोता , मोर , पान आदि का भी विशेष रूप से उपयोग किया किया जाता है | 

                   भारत में हिन्दू महिलाये वैवाहिक समारोह में या शुभ अवसरों में अधिकतर यह साड़ी पहनना पसंद करती है | विवाह समारोह में दुल्हन द्वारा विशेष रूप से ये साड़ी पहनी जाती हैं | 

                   यह Banarsi Saree Online  भी उपलब्ध हैं | जहां पर आपको Latest Banarsi Saree Design देखने को मिल जाएगी | 


Tags