Kalamkari Saree Details in Hindi | कलमकारी साड़ी की जानकारी

                                

                                 आधुनिक युग में महिलाओ के परिधान के नये - नये  प्रकार आ गए हो , परन्तु साड़ी के प्रति महिलाओ का क्रेज पहले से अधिक बढ़ गया है | कितने ही नई डिज़ाइन या पैटर्न के कपडे मार्केट में आ गए है , परन्तु भारतीय महिलाये पारम्परिक त्यौहार या कार्यक्रम में आज भी साड़ी पहनना पसंद करती है | हम हमारे ब्लॉग में निरंतर नई -नई  साड़ी के प्रकार की जानकारी दे रहे है | इसी के अंतर्गत हम आज आपको कलमकारी साड़ी (  Kalamkari Saree ) की जानकारी देने जा रहे है | 



Kalamkari Saree Details
Image Source - Amazon.in


                                कलमकारी यह हस्तकला का एक प्रकार है  | कलमकारी यह दो शब्दों से मिलकर बना है  " कलम " इसका मतलब  " पेन " होता है  और " कारी " इसका मतलब  " कारीगरी या शिल्प कौशल " आदि अर्थात जिस साड़ी पर कलम की सहायता से कारीगरी की जाती है उसे कलमकारी साड़ी कहते है | यह कला मुख्य रूप से भारत और ईरान में प्रचलित है | 


                                भारत में कलमकारी के दो प्रकार है | मछलीपट्नम कलमकारी और श्रीकलाहस्ति कलमकारी , इन दोनों कलमकारी की हस्तकला भिन्न है | मछलीपट्नम कलमकारी शैली में हाथ से पारंपरिक ब्लॉक का प्रयोग कपडे पर शिल्प के लिए किया जाता है | जबकि  श्रीकलाहस्ति कलमकारी शैली में हस्तशिल्प के लिए रंग भरने व् चित्र बनाने के लिए कलम का प्रयोग किया जाता है | यह कारीगरी तीन हजार साल पुरानी है | तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में यह काम करने वाले कारीगर अधिक है | 



कलमकारी साड़ी
Image Source - Amazon.in



                              कलमकारी में मुख्यतः प्राकृतिक रंगो का प्रयोग होता है | कलमकारी साड़ी दिखने में बोहत ही सुन्दर  व  आकर्षक होती है | इसकी प्रसिद्धि का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है की बोहतसि बॉलीवुड अभिनेत्रियां यह साड़ी पहनना पसंद करती है | 


                              वैसे तो आजकल कलमकारी से मुख्य रूप से साड़ियां ही बनाई जाती है , परन्तु कलमकारी की सहायता से कपड़ो के अन्य परिधान, परदे ,चादरे , दिवार पर लगाए जाने वाले चित्र से लेकर बोहतसि वस्तुओ के लिए इसका प्रयोग होता है | 

Tags