How to Make Veena Blouse Designs | Which blouse is best for saree ?

   

Veena Blouse Designs blouse designs back side
Veena Blouse Design Images
Musical Instrument Blouse Designs Images



पहनावे की जानकारी :-

आज हम बात करेंगे एक ऐसी Blouse Design की जिसको हम शादी-ब्याह या किसी Musical समारोह जैसे शादी के पहले संगीत का कार्यक्रम होता है इसमें इसके अलावा अन्य कोई संगीत समारोह होता है उसमे पहनने पर  यह ब्लाउज आपको एक अलग लुक प्रदान करेगा | इस ब्लाउज को Veena Blouse Designs के अलावा Musical Instrument Blouse Designs भी कह सकते है | वैसे तो इस तरह के आपको कई ब्लाउज देखने को मील जायेंगे पर इन सभी ब्लाउज पर बनाई गई डिज़ाइन Embroidery  की सहायता से बनाई जाती है पर इस ब्लाउज पर बनाई गई डिज़ाइन में कही भी Embroidery का प्रयोग नहीं किया गया है इस कारण इस ब्लाउज की सुंदरता और अधिक उठकर दिखती हैं | यदि आप इस डिज़ाइन के ब्लाउज को आप किसी संगीत समारोह में पहनकर जाएंगे तो समारोह की थीम के अनुसार यह ब्लाउज आपको अलग लुक प्रदान करेगा |  


डिज़ाइन की जानकारी :-

Veena Blouse Designs के लिए आपको जिस नाप का चाहिए उस नाप का ब्लाउज नार्मल गले के साथ काट लेते हैं | इसके बाद गले के ठीक निचे बड़ा सा गोल डिज़ाइन बनाकर काट लेते है फिर इस पूरी डिज़ाइन को अस्तर की सहायता से सील लेते हैं इसके बाद Round  को कवर करते हुए सूंदर ब्लाउज को मैचिंग करती हुई लेस लगाते  है | इस तरह हमारा ब्लाउज का एक हिस्सा तैयार हो जाता हैं अब इस पर वीणा की डिज़ाइन बनाने के लिए सर्वप्रथम वीणा का एक स्केच ड्राइंग शीट या बटर पेपर पर बना लेते है फिर इसको कार्बन की सहायता से बकरम पर बना लेते है डिज़ाइन बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना है की डिज़ाइन अलग - अलग हिस्सों में बनानी है  तथा जहा डिज़ाइन का जोड़ आएगा वहा एक्स्ट्रा जगह छोड़नी है | इसके बाद बकरम पर बनाई गई डिज़ाइन की कटिंग कर लेते हैं फिर इस डिज़ाइन को  जिस Combination के कपडे पर Veena Design बनानी हैं उस पर अलग - अलग हिस्सों को रखकर  सील लेते है | इसके बाद डिज़ाइन के शेप में इसकी कटिंग कर लेते है फिर इन सभी हिस्सों को ब्लाउज के पिछले भाग में आपको जिस तरह Veena Design चाहिए आपस में जोड़ते हुए ब्लाउज में सील लेते तथा सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए की गई सिलाई को कवर करने के लिए इसके Combination के हिसाब से बारीक़ लेस लगाते हैं जिससे डिज़ाइन की सुंदरता ओर अधिक बढ़ जाती है | 

Veena Blouse Design को बनाने में आपको आसानी हो इसके लिए हमने निचे ब्लाउज तथा उसकी डिज़ाइन का नाप  का चार्ट दिया है तथा निचे दी गई वीडियो पर क्लिक करके भी आप ब्लाउज डिज़ाइन बनाना सिख सकते है |  

 Blouse Measurement  :-

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

15"

छाती 

34"

कमर    

30"

शोल्डर   

14"

बाहि की लम्बाई 

NA

बाहि का घेर   

NA

आगे का गला 

NA

पीछे का गला 

2.5"

 

Backside of Blouse :-

Veena blouse Design Chart


 Index

 

Measurement with Details

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

 2" मार्जिन 

7 से 9

 2" मार्जिन 

1 से 10

3" गले की चौड़ाई

1 से 11

2.5" पीछे के गले की गहराई

1 से 11 से 12 से 10

चौकोन तयार करना

10 से 11

गले का आकार देना

11 से 13

1.5" लेना

13  से 14

7" लेना

13 से 14

का मध्य 15 - 3.5" लेना 

15 से 16 

3.5" लेना 

13 से 16 से 14

गोल आकार देना 

2  से 17

3.5" लेना 

17 से 18 

3" टक्स के लिए 


Blouse Design Measurement  :-

instrumental blouse design, blouse measurement chart


 Index

 

Measurement

with Details

1 से 2

8" वीणा के पिछले भाग की लम्बाई 

3 से 4

7" वीणा के पिछले के निचले  भाग की लम्बाई

5 से 3

5.5" वीणा के सामने के गोल भाग की चौड़ाई 

6 से 7

3" वीणा के सामने के ऊपरी भाग की उचाई 

8 से 9

1.5"  वीणा के सामने के निचले भाग की उचाई 

10 से 1

4" लेना हैं 

11 से 12

1/2" वीणा के पिछले ऊपरी भाग की चौड़ाई 

13 से 14

1/2" का 3/4" लेना है 

15 से 16

1/2" का 3/4" लेना है

4 से 17

1.5" लेना है 

18 से 19

1" पिछले हिस्से की गोलाई 

20 से 21

1" का 3/4" की गोलाई लेना है 


 Veena Blouse Design Making Video :-