Khadi Cottan Saree Details | खादी साड़ी की जानकारी

                                आप यदि भारत में प्रसिद्ध  साड़ी के प्रकार के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते है , तो आप सही ब्लॉग पर हो | हम हमारे ब्लॉग पर निरन्तर नई -नई साडीयो की जानकारी दे रहे है | जिसमे साड़ी की विशेषता , साड़ी किस प्रदेश से सम्बंधित है  तथा साड़ी की हस्तकला इसके अतिरिक्त अन्य मुख्य जानकारी संक्षिप्त में प्रदान करने का प्रयास किया है | अतः आप भारत की लोकप्रिय साड़ी की जानकारी , उसका क्षेत्र या राज्य तथा साड़ी के पैटर्न की जानकारी आदि के बारे में  आप निरंतर हमारे ब्लॉग से जानकारी हासिल कर सकते है | इसी के अंतर्गत आज हम आपको खादी साड़ी (Khadi  Saree ) की जानकारी दे  रहे है | 



खादी साड़ी (Khadi  Saree )
Image Source - Amazon.in


                                खादी  को आमतौर पर  " खद्दर " नाम  से भी जाना है | यह हाथ से बुना  हुआ प्राकृतिक फाइबर कपडा है , जिसे आमतौर पर कपास द्वारा बुना जाता है | जिसमे कई बार ऊन  तथा रेशम  का भी समावेश है | जो की चरखे पर सूत से  काटा जाता है | 


                               खादी के कपड़ो को  आमतौर पर राजनेताओ द्वारा अधिक पसंद किया जाता है | खादी के कपड़ो में मुख्यतः धोती - कुर्ता  शर्ट  अधिक चलन में है | परन्तु आजकल खादी  साड़ी को पहनने का चलन भी बोहत अधिक  बढ़ गया है | खादी साडी इन दिनों  फैशन स्टेटमेंट बन गई  है , साथ ही साथ  यह महिलाओ की विशेष पसंद भी बन गई है | 



Cottan Saree
Image Source - Amazon.in


                                खादी का शिल्प बोहत प्राचीन है ,खादी की यह विशेषता है की खादी  यह बहुमुखी कपडा है ,जो गर्मियों में ठंडा तथा सर्दियों में गर्म रहता है | पहले यह कुछ विशेष रंगो में ही मिलता था परन्तु अब यह कई रंगो में बाजार में उपलब्ध है | 


                               खादी की साड़ी को आप अपनी अलमारी में ऐड कर सकती है ,  क्यों की खादी की साड़ी एक क्लासी साड़ी तो है ही साथ ही साथ किसी भी उम्र की लड़की या महिला इसे पहन सकती है क्यों की यह साड़ी किसी भी समारोह में  Perfact Look प्रदान करती है | 
Tags