How to make Blouse Design | ब्लाउज सिलाई का आसान तरीका


Blouse Design



             फैशन का  ये दौर जिसमे कपडे पहनने के सलीके में निरंतर बदलाव होते रहते है | उससे  Blouse  Design कैसे अछूता रह सकता है | आज Blouse में भी रोज सेकड़ो तरह के नये Design बनते रहते है | उन डिज़ाइन में महिलाओ की पसंद के अनुसार कुछ Design प्रचलित हो जाते है | इनमे से जो Design  प्रचलित हो जाते है उन डिज़ाइन में Variation  करके Same Design को  नई -नई तरह से बनाया जाता है | वैसे तो हम हमारे Blog में कुछ अलग तरह के Blouse की जानकारी देते है , जैसे Peacock Blouse Design , Veena Blouse Design , Face Reflection  Blouse , Bridle Blouse Design , Wedding Blouse Design  पर मार्केट में जो Blouse Design  अधिक प्रचलित है उसकी जानकारी भी आपको देना आवश्यक है | 


            दिये गये Blouse  Design  को Round  Shape में सिलकर  उसको Design के द्वारा Cover किया गया है | इस तरह के Blouse की जानकारी हम पहली बार दे रहे है | यह ब्लाउज डिज़ाइनर होने के कारण सिलने मे थोड़ी सी परेशानी हो सकती है | पर सिलने के बाद पहनने पर बोहत ही आकर्षक लगता है | परन्तु इस तरह का Blouse  Design सिलने के लिए Colour  Combination Proper होना आवश्यक है | अन्यथा Blouse  Design सूंदर नहीं लगेगी | इस तरह का ब्लाउज किसी भी साधारण Function या किटी पार्टी में पहना जा सकता है | 



Latkan Blouse Designs



             इस Blouse को सिलने के लिए जिस Measurement  का Blouse चाहिए उस Measurement  का अस्तर काट  लेते है तथा जिस Shape का गला चाहिए उस तरह के Shape में गले का Measurement लेकर गला भी काट लेते है | अब अस्तर पर ब्लाउज पीस रखकर सील लेते है | इस तरह आप को Round Shape के साथ Blouse Design मिल जायेगी | अब गले को तुरपाई की पट्टी से Cover कर लेते है | अब Design बनाने के लिए Design के Shape  को Canvas पर Draw करके  जिस  Matching कपडे से Design बनाना है उसे  कपडे पर रखकर सील लेते है | तथा डिज़ाइन के शेप में काटकर ब्लाउज के गले को इमेज अनुसार शेप देते हुआ सील लेते है | ( यह Design  को बनाने के आसान तरीके को देखने के लिए निचे Video Link पर Click करके देख सकते है | ) अब लगाई गई डिज़ाइन की सिलाई कवर करने के लिए इसको लेस लगाते है तथा जिस कपडे से Design बनाई है Same उसी कपडे से आकर्षक लटकन बनाकर लगाते है  ( लटकन  बनाने के आसान तरीके को देखने के लिए निचे Video Link पर Click करके देख सकते है | ) इस तरह आपको सूंदर Blouse  Design प्राप्त हो जायेगा |  



इस Design को बनाने में आपको आसानी हो इसके लिए निचे दिए Video Link पर Click करके Blouse Design आसानी से बनाना सीख सकते है | 



Blouse Design Video -