Princess Cut Blouse with Latkan | प्रिंसेस कट ब्लाउज सिलने का तरीका

                                          
Princess Cut Blouse with Latkan



Back 

Princess Cut Blouse with Latkan


Front





पहनावे की जानकारी :-

कभी -कभी कुछ ब्लाउज के कपडे इतने अधिक आकर्षक होते हैं की उस ब्लाउज को किसी भी साड़ी पर पहनो तो उस ब्लाउज के कारण साड़ी का आकर्षण भी बढ़ जाता है | यह ब्लाउज इसी तरह का ब्लाउज हैं जो की पार्टी वेअर है | इस ब्लाउज को किसी भी पार्टी वेअर साड़ी में पहना जा सकता है | यह गोल्डन कलर का ब्लाउज है |  पार्टी वेअर होने के कारण  हमने पीछे साइड का गला थोड़ा डीप लिया है जिससे यह पहनने में आकर्षक लगे  इस तरह के ब्लाउज में लटकन का उपयोग आवश्य करना चाहिए  जिससे इसकी सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है | यह प्लेन गोल्डन कपडे में  होने के कारण बिना स्लीव के सिला है  जिससे यह किसी भी साड़ी में आसानी से पहना जा सके | यदि हम गोल्डन कलर की बाहि के साथ ब्लाउज सिलते तो वह इतना आकर्षक नहीं लगता या  हम ब्लाउज की बाहि में साड़ी की बॉर्डर का उपयोग करेंगे तो ब्लाउज  सभी साड़ी पर नहीं पहना जा सकेगा | 

डिज़ाइन की जानकारी :-

गोल्डन कलर का यह ब्लाउज प्रिंसेस कट में सिला गया है | जिसको बिना बाहि के सिला गया है | इस ब्लाउज का पीछे का गला ब्लाउज के कपडे को देखते हुए गहरा गोल लिया गया है | गले के निचले भाग में  गोल्डन डोर की सहायता से लटकन लगाई गई हैं | यह लटकन ऊपरी हिस्से में दोनों तरफ एक-एक  तथा निचे तरफ एक-एक  लटकन लगाई गई है | यह लटकन फोर लेयर में है जिसको बनाने के लिए ब्लाउज के कपडे का ही प्रयोग किया गया हैं | इन लटकन को लगाने के लिए जिस डोर की सहायता ली गई है वह कपडे के कॉम्बिनेशन में गोल्डन कलर की हैं | इस ब्लाउज के पिछले हिस्से के गले के चारो तरफ से हेमिंग कर के कवर किया गया है | आप चाहे तो गोल्डन कलर के कपडे से पाइपिंग करके इस ब्लाउज को ओर अधिक आकर्षक बना सकते है |

ब्लाउज का प्रकार :- प्रिंसेस कट ब्लाउज  ( स्लीव लेस )

ब्लाउज का नाप

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

 13"

छाती 

28"

कमर    

24"

शोल्डर   

11"

बाहि की लम्बाई

NA

बाहि का घेर   

 NA

आगे का गला 

5.5"

पीछे का गला 

 10"



ब्लाउज का पीछे का हिस्सा

Princess Cut Blouse with Latkan with chart





Index

Measurement

with Details

1 से 2

पुरी लम्बाई + 1

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा

5 से 6

छाती का चौथा

2 से 7

छाती का चौथा

6 से 8

2" मार्जिन

7 से 9

2" मार्जिन

से 10

3" गला काटना है

वैसे तो हम 2"

लेते मगर हमे

फैलता हुआ गला

चाहिए इसलिए 3"

लिया  है

से 11

पीछे के गले

की गहराई 

11 से 12

3" लेना हैं 

10 से 12

से 11

चौकोन तयार

करना

12 से 13

1" ऊपर लेना है 

13 से 14

1 " तिरछा लेना 

10 से 14से

12 से 11

पीछे के गले

का आकार देना 

से 15

3.5" लेना

टक्स के लिए

15 से 16

3" लेना टक्स

के लिए है

से 17

1" तिरछा

से 3 से 6

पीछे के बगल

का आकार देना 

11 से 2

पीछे ओपन

रखकर वहा

हुक  लगाकर

डोर लगाए 

 

 ब्लाउज का आगे का हिस्सा


                                                                               
Princess Cut Blouse with Latkan with chart




Index

Measurement 

with Details

1 से 2

पुरी लम्बाई + 1

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा

5 से 6

छाती का चौथा

2 से 7

छाती का चौथा

6 से 8

2" मार्जिन

7 से 9

2" मार्जिन

से 10

3" गला काटना है

से 11

आगे  के गले

 की गहराई 

11 से 12

3" लेना हैं 

10 से 12

 से 11

चौकोन तयार करना 

10 से 11

आगे के गले का 

आकार देना

 ( फैलता हुआ ) 

से 13

1/2 " तिरछा लेना 

से 13 

से 6 

आगे की बगल

का आकार देना 

से 14

 3.5 लेना है 

14 से 15

11" पर एक पॉइन्ट

लेना है 

से 16

3.5 लेना है 

16 से 17

1"अंतर रखना है ,
प्रिंस
 कट के  लिए  

अगर प्रिंस कट ज्यादा

उठा हुआ चाहिए

तो ड्राइंग मे डॉटडॉट 

दिखाया गया है,

उस तरह 1"और

बढ़ा सकते है 

से 18

2.5" लेना है 

18 से 15

 से 16

एक पार्ट होगा 

और 

18 से 15 

से 17

दूसरा पार्ट 

होगा फिर दोनों

पार्ट को साथ

में जोड़ लेना है