Princess Cut with Boat Neck Blouse

                                     
Princess-Cut Blouse-with-Boat-Neck
Back
Princess-Cut Blouse-with-Boat-Neck
Front



पहनावे की जानकारी :-  

यह ब्रासो साड़ी पर पहनने के लिए सिला गया ब्लाउज है | इस ब्लाउज की साड़ी  क्रीमीश गोल्डन कलर की है | साड़ी  में ब्लाउज के कपडे के प्रिंटेड पैच लगे हुए है | ब्रासो साड़ी की बात करे तो महिलाये मुख्यतः ब्रासो साडी पार्टियों में या किसी बड़े फंक्शन में पहनती है , इसलिए इसका ब्लाउज आकर्षक डिज़ाइन का बनाना चाहिए | साड़ी के  फेब्रिक की क्वालिटी ऐसी होती हैं  जो की सभी मौसम में पहना  जा सकता है  | साड़ी का ब्लाउज प्रिंटेड होने के कारण बहुत आकर्षक लग रहा है | ब्लाउज के फेब्रिक को ध्यान में रखकर ब्लाउज के फ्रंट साइड में भी शोल्डर के पास डिज़ाइनर लुक दिया गया  है | जिससे ब्लाउज फ्रंट से भी आकर्षक लगे | ब्लाउज यदि पार्टी वेअर हो तो उस पर लटकन का उपयोग आवश्यक करना चाहिए | जो इस ब्लाउज में भी किया गया हैं | जिससे ब्लाउज का लुक ओर अधिक आकर्षक लगता है | 

डिज़ाइन की जानकारी  :-

प्रिंसेस कट में सिला गया ब्लाउज है | जिसके पिछले हिस्से में ओवल शेप की डिज़ाइन बनाई गई है | इस ओवल शेप को बनाने के लिए डोर तथा लटकन का उपयोग किया गया है | डोर ब्लैक और  गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन मैं लगाई गई है , तथा इस डोर से ब्लाउज  के कपडे से बनी लटकन लगाई गई हैं | यह लटकन तीन लेयर में है |यह ब्लाउज पार्टी वेअर होने के कारण तथा ब्लाउज को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए इसकी बाहि प्लेन ना रखकर इसकी बॉर्डर पर साड़ी के कपडे की फ्रील बनाकर लगाई है | ब्लॉउस के सामने के हिस्से में लुक आने के लिए राइट शोल्डर पर पान शेप की डिज़ाइन बनाई गई है, तथा उसको कॉड पाइपिंग की सहायता से कवर किया गया है | ब्लाउज की ओवल शेप की डिज़ाइन को ब्लाउज के कपडे से कॉड पाइपिंग कर कवर किया गया है | 

ब्लाउज का प्रकार :- प्रिंसेस कट ब्लाउज 

ब्लाउज का नाप 

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

15"

छाती 

34"

कमर    

24"

शोल्डर   

14"

बाहि की लम्बाई

11”

बाहि का घेर   

10"

आगे का गला 

2.5"

पीछे का गला 

2.5" / 12"



ब्लाउज का पीछे का हिस्सा 
Princess-Cut Blouse-with-Boat-Neck




 Index

 

 Measurement

with Details

 

से 2 

पुरी लम्बाई + 1

से 3

शोल्डर का आधा 

से 4

छाती  का छटवा

से 6

छाती का चौथा

से 7

छाती का चौथा

से 8

2" मार्जिन

से 9

2" मार्जिन

से 10

पीछे का गला बोटनेक  4" काटना है 

से 11

2.5" लेना है 

11 से 12

4" लेना हैं 

10 से 12

 से 11

चौकोन तयार करना 

10 से 11

गोल आकार देना 

1 से 13

12" लेना है 

11  से 13

का मध्य लेना है,

जो 14 नंबर आयेगा 

14 से 15

3.5" लेना 

11 से 15 से 13

गोल आकार देना 

2 से 16

3.5" टक्स के लिए 

16  से 17

3.5" ऊपर टक्स   

4 से 18 

1.5" तिरछा लेना है  

3 से 18 से 6

पीछे के बगल का आकार देना 

11 में हम डोर लगाएंगे और ब्लाउज के कपडे के लटकन बनाकर लगाएंगे 

 ब्लाउज का आगे का हिस्सा 

Princess-Cut Blouse-with-Boat-Neck


 Index

 

 Measurement

with Details

 

से 2 

पुरी लम्बाई + 1

से 3

शोल्डर का आधा 

से 4

छाती  का छटवा

से 6

छाती का चौथा

से 7

छाती का चौथा

से 8

2" मार्जिन

से 9

2" मार्जिन

से 10

4" गला काटना है 

से 11

आगे  के गले की

गहराई 

11 से 12

4" लेना हैं 

10 से 12

से 11

चौकोन तयार 

करना 

10 से 11

आगे के गले का 

आकार देना 

फैलता हुआ ) 

से 13

1/2 " तिरछा लेना 

से 13 से 6 

आगे की बगल का 

आकार देना 

से 14

 3.5 लेना है 

14 से 15

11" पर एक पॉइन्ट लेना है 

से 16

3.5 लेना है 

16 से 17

1" अंतर रखना है 

प्रिंस कट के लिए  

अगर प्रिंस कट 

ज्यादा उठा हुआ 

चाहिए तो ड्राइंग

में डॉटडॉटदिखाया

गया है,उस तरह 1"

और बढ़ा सकते है

से 18

2.5" लेना है 

18  से 15 से 16

एक पार्ट होगा 

 

और 

18 से 16 से 17

दूसरा पार्ट होगा 

फिर दोनोंपार्ट को

साथ में  जोड़ लेना है 

शोल्डर के राइट साइड 

में शोल्डर से 1.5"

निचेपत्ते का आकार

देना है , और उसे 

कॉड पाइपिंग करनी है 



बाहि का माप

Princess-Cut Blouse-with-Boat-Neck,Princess-Cut Blouse-graph




Index

Measurement

 with Details

1 से

 बाहि की लम्बाई

2 से 3

1.5" फोल्डिंग

1 से 4

3" लेना है

4 से 5

छाती का छटवा +1.5 

2 से 6

बाहि घेर का आधा 

3 से 7

बाहि घेर का आधा 

5 से 8

2" मार्जिन लेना है 

से 9

2" मार्जिन लेना है 

से 10

2" मार्जिन लेना है

1 से 5

तिरछी लाइन जोड़नी

 है लाइन के बाहरी भाग से पीछे के बगल का आकार देना और
 
लाइन के अंदर से आगे की बगल का आकार देना

2 से 6

बाहि के घेर में साड़ी के कपडे की फ्रील लगाई है