Princess Cut Blouse With Latkan

Princess Cut Blouse With Latkan
पहनावे की जानकारी :-

यह सिल्क साड़ी के लिए सिला गया डार्क ब्लू ब्लाउज है | सिल्क साड़ी एक सॉफ्ट साड़ी होती है | बहुतसी महिलाओ की पहली पसंद सिल्क साड़ी होती है | यह साड़ी सभी समारोह में पहनी जाती है अतः इस पर  सिला जाने वाला ब्लाउज भी उसी  तरह का होना चाहिए | इसका ब्लाउज सिलते समय डोर ,लेस,और लटकन आदि का प्रयोग करना चाहिए इससे सिल्क साड़ी पर ब्लाउज की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है | ब्लाउज में लगाई जाने वाली लटकन हो सके तो ब्लाउज या साड़ी के कपडे की बनाकर लगनी चाहिए | इससे ब्लाउज या साड़ी से मैचिंग की समस्या नहीं होती | आप इस लटकन को सजाने के लिए लेस का प्रयोग कर सकते है | रेडीमेट लटकन लगाने से कई बार वो चुभती है | इस तरह के ब्लाउज मे आप लुक आने के लिए बटन का प्रयोग भी कर सकते है |

डिज़ाइन की जानकारी :-

सिल्क मे प्लेन कपडे का बनाया गया ब्लाउज है | इसमें सर्वप्रथम ब्लाउज के दोनों तरफ नॉट लगाई गई है | इस नॉट मे ब्लाउज के कपडे की डोर बनाकर डाली गई है | डिज़ाइन को लुक आने के लिए डोर को ज़िग-ज़ैग करके डाला गया है | इस डोर पर ब्लाउज के कपडे की तीन फ्रील वाली लटकन बनाकर लगाई गई है | लटकन की सुंदरता बढ़ाने के लिए इसमें सभी तरफ से गोल्डन कलर की लेस लगाई गई है | गोल्डन कलर की लेस लटकन की सुंदरता तो बढाती है  साथ ही साथ  आउटलाइन का काम भी करती है | ब्लाउज के दोनों तरफ की नॉट के पास वर्क वाली डिज़ाइनर बटन लगाई गई हैं | इसमें  वर्क वाली बटन की जगह गोल्डन या साड़ी के कपडे की बटन बनाकर भी लगाई जा सकती है | ब्लाउज पर  लगाई गई इस बटन से ब्लाउज की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है |

ब्लाउज का प्रकार :- प्रिंसेस कट ब्लाउज

 ब्लाउज का नाप 

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

16 "

छाती 

42 "

कमर    

37 "

शोल्डर   

12 "

बाहि की लम्बाई

11.5"

बाहि का घेर   

11,5"

आगे का गला 

7 "

पीछे का गला 

इसकी गहराई 5"  रखी है तथा इसको डोर की सहायता से बंद किया है  


ब्लाउज का पीछे का हिस्सा 

Princess-Cut -Blouse-With -Latkan-1-back

 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

 पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

 2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2.5" गला काटना

2 से 11

 2.5" लेना है

10 से 11

मुड़ा हुआ  2.5 " कपडा  जिसको ऊपर से निचे तक काटना है और उसमे हमे लुक्स बनाकर डोरी  डालना है  और कपडे के ही लटकन बनाकर लगाना है  हमने इसमें 10 नंबर से निचे 5" के बाद लुक्स लगाए है  आप अपने हिसाब से लगा सकते है

2 से 12

4.5" टक्स

12 से 13

 4" ऊपर टक्स

4 से 14

1.5" तिरछा लेना है

3 से 14 से 6

पीछे के बगल का आकार देना है



ब्लाउज का आगे का हिस्सा 
Princess-Cut -Blouse-With -Latkan-1-front


 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

 2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2.5" गला काटना

1 से 11

आगे के गले की गहराई

11  से 12

2.5" " लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करना है 

10 से 11

आगे के गले का आकार देना  (फैलता हुआ)

4 से 13

1/2 तिरछा लेना है

3 से 13 से 6

आगे की बगल का आकार देना

1 से 14

3.5" लेना है

14 से 15

11.5" पर एक पॉइंट लेना है

2 से 16

3.5 " लेना

16 से 17

1" अंतर रखना है प्रिंस कट के लिए  अगर  प्रिंस कट ज्यादा उठा होता हो तो ड्राइंग में डॉट -डॉट दिखाया गया है  उस तरह 1" और बढ़ा सकते है

6 से 18

3.5" लेना है

18 से 15 से 16

एक पार्ट होगा

18 से 15 से 17

दूसरा पार्ट होगा

.

फिर दोनों पार्ट को साथ में जोड़ लेना है

..

ब्लाउज तयार होने के बाद लेफ्ट साइड में डोर के साथ लटकन लगाना है


बाहि का माप 

Princess Cut Blouse With Latkan sleeves

 Index

 

 Measurement

with Details

 

1 से 2

बाहि की लम्बाई

2 से 3

 1.5" फोल्डिंग

1 से 4

3.5 "

4 से 5

छाती का छटवा + 1.5"

2 से 6

बाहि घेर का आधा

3 से 7

बाहि घेर का आधा

5 से 8

2" मार्जिन 

 6 से 9

2" मार्जिन

7 से 10

 2" मार्जिन

1 से 5

तिरछी लाइन जोड़ना , लाइन के बाहरी भाग से पीछे के बगल का आकार ओर लाइन के अंदर से आगे की बगल का आकार देना