Paithani Sarees Details In Hindi | पैठनी साड़ी | पैठनी साड़ी की जानकारी

                                   


                   simpleblousedesign.com इस Website मे अभी तक हम विभिन्न प्रकार के Blouse Designs  के साथ के साथ - साथ कई साडीयो के पैटर्न की जानकारी देते आ रहे रहे है | इसी क्रम में आज हम आपको महाराष्ट्र की मशहूर साड़ी पैठनी ( Paithani Saree ) के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे | 



Paithni saree , पैठनी साड़ी
Image Source - Amazon.in


                पैठनी महाराष्ट्र की सबसे फेमस साड़ी है ,जो की महाराष्ट्र के पैठण शहर में बनकर तैयार होने के कारण उसका नाम पैठनी पड़ा | पैठनी यह साड़ी महाराष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध और महँगी साडीयो में से है | पैठनी यह भव्य साड़ी है इसका इतिहास बोहत प्राचीन है | 


                   प्राचीन काल में यह साड़ी किसी खजाने से  कम नहीं होती थी |  जब इस साड़ी को बनाने के लिए रेशम के साथ -साथ शुद्ध सोने और चांदी  प्रयोग किया जाता था |  परन्तु वक्त के साथ -साथ साड़ी की कीमत को कम करने के लिए नकली सोने और चांदी का प्रयोग  साड़ी बनाने के लिए किया जाने लगा | पहले इस साड़ी में उपयोग होने वाला रेशम चीन से आयात होता था परन्तु अब ऐसा नहीं है | भारत सरकार द्वारा दी गई विशेष सुविधाओं के कारण अब पैठण तथा महाराष्ट्र के नाशिक जिल्हे के येवला में ही यह बनाया जाता है | 



Image Source - Amazon.in 


                   पैठनी अपने आप में उत्कृष्ट कपास और रेशम के तालमेल से बनी साड़ी है ,जिसके बॉर्डर पर मोर , तोता , मैना आदि चित्रों द्वारा जरी का काम किया जाता हैं | इस कारण इसकी बॉर्डर पर की गई डिज़ाइन बाकी साड़ियों से इसको अलग बनाती है | पैठनी साड़ी को बनाने के लिए लगने वाला समय दो महीने से लेकर एक साल तक हो सकता है | यह उस साड़ी के पल्लू पर बनाई गई डिज़ाइन पर निर्भर करता है | 


                  महाराष्ट्र में अधिकतर महिलाये शादी समारोह या पूजा पाठ में इस साड़ी को पहनती है | यह साड़ी सिर्फ महाराष्ट्र में ही लोकप्रिय है ऐसा नहीं संपूर्ण भारत के अलावा यू एस  , यू के  और ऑस्टेलिया में भी इस साड़ी की बोहत अधिक मांग है | 



Tags