Katori Blouse with Pan Shape Neck

                                        


Katori-Blouse-with-Pan-Shape-Neck


 पहनावे की जानकारी :-

यह जरी साड़ी पर पहना जाने वाला जरी बॉर्डर का ब्लाउज हैं |यह गहरे नीले रंग का ब्लाउज है | इस पर  गोल्डन -सिल्वर मिक्स रंग की जरी दी गई  है | महिलाये मुख्यतः जरी की साड़ी शादी-ब्याह  या पूजा-पाठ आदि आयोजनो मे पहनने के लिए लेती है , अतः  इस पर पहनने के लिए जो ब्लाउज होता है उस पर दी जाने वाली डिज़ाइन इस बात को ध्यान मे रखकर बनाई जानी चाहिए तथा डिज़ाइन बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की ब्लाउज में दी गई जरी का सही जगह और सही उपयोग हो | क्यो की ब्लाउज की सुंदरता डिज़ाइन के साथ-साथ लगाई गई जरी पर भी निर्भर करती है |

 डिज़ाइन की जानकारी :-

इस जरी बॉर्डर के ब्लाउज मे पान के आकार की डिज़ाइन बनाकर सिला गया है | वैसे तो जरी का इस्तेमाल पीठ पर किया जाता है पर इस ब्लाउज में जरी को पत्ते का आकार देकर गोल्डन पाइपिंग के साथ लगाया गया है | गोल्डन पाइपिंग करने के पीछे हमारा उद्देश्य है, की गोल्डन पाइपिंग आउट लाइन का काम करती है ,जिससे डिज़ाइन उठकर दिखती है | इसमें आप गोल्डन की जगह सिल्वर पाइपिंग का उपयोग भी कर सकते हो | 
                                       इस ब्लाउज में शोल्डर के ऊपरी भाग में बची हुई जरी का उपयोग किया गया है | शोल्डर के ऊपरी भाग की आउट लाइन भी गोल्डन पाइपिंग से की गई है | इस डिज़ाइन में गला फैलता हुआ ही लेते है और जो जरी के पत्ते बनाये गए है उससे फिटिंग के हिसाब से सील लेते है | उन पत्तो के माध्यम से हम गले के फैलाव को कम या ज्यादा कर सकते है | ब्लाउज के गले की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम उसमे डोर भी लगा सकते है | इस डोर में आप रेडीमेट या ब्लाउज के कपडे की लटकन बनाकर लगा सकते है | 

 ब्लाउज का प्रकार :- कटोरी ब्लाउज 

ब्लाउज का नाप 

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

13 "

छाती 

32 "

कमर    

30 "

शोल्डर   

10 "

बाहि की लम्बाई

10"

बाहि का घेर   

10"

आगे का गला 

6 "

पीछे का गला 

10"

 


 ब्लाउज का पीछे  का का हिस्सा 


Katori-Blouse-with-Pan-Shape-Neck
Katori-Blouse-with-Pan-Shape-Neck-back


कपडा हम आधा फोल्ड करके लेंगे
             

Index

Measurement
with Details

1 से 2

पुरी लम्बाई + 1

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा

5 से 6

छाती का चौथा

2 से 7

छाती का चौथा

6 से 8

2" मार्जिन

7 से 9

2" मार्जिन

2 से 10

 4" टक्स के लिए 

10 से 11

3.5 " ऊपर टक्स 

1 से 12

गला 2" काटना 

1 से 13

पीछे के गले की गहराई 

13 से 14

2" 

14 से 15

1"

15 से 16

 2" ऊपर 

12 से 16
से 13 

पीछे के गले का आकार देना है 

4 से 17

1.5 " तिरछा बगल के लिए 

से 17 
से 6 

पीछे के बगल का आकार लेना 


ब्लाउज का आगे का हिस्सा 

Katori-Blouse-with-Pan-Shape-Neck


Index

Measurement
with Details

1 से 2

पुरी लम्बाई + 1

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा

5 से 6

छाती का चौथा

2 से 7

छाती का चौथा

6 से 8

2" मार्जिन

7 से 9

2" मार्जिन

1 से 10

2" गला काटना

1 से 11

आगे का गला - 6 "

11 से 12

2"

10 से 11

आगे के गले का आकार फैलता हुआ 

2 से 13

3"  ऊपर

9 से 14

2" ऊपर

11 से 15

गोलाकार में 4"लेना  

4 से 16

2" लेना  है 

3 से 17

सीधी लाइन निचे खीचना 

13  से 17 से 14

योक पट्टी का आकार देना 

15 से16 से 17

कटोरी का आकार देना  

4 से 18

1/2" लेना बगल
के लिए 

3 से 18
से 6

आगे की बगल का
आकार  लेना 




बाहि का माप 
Katori-Blouse-with-Pan-Shape-Neck-sleeves

 

Index

Measurement
 with Details

1 से

 बाहि की लम्बाई

2 से 3

1" मार्जिन 

1 से 4

3" लेना है  

4 से 5

छाती का छटवा  + 1.5

2 से 6

बाहि घेर का आधा 

3 से 7

बाहि घेर का आधा 

5 से 8

2"मार्जिन लेना है 

7 से 10

2"मार्जिन लेना है

1 से

बगल का आकार
लेना है