Pochampally Saree Details in Hindi | पोचमपल्ली साड़ी की जानकारी

                                  फैशन के इस दौर में  जहा लोगो की पसंद निरंतर परिवर्तित हो रही है , वही  महिलाओ के लिए भी रोज -रोज  नये  पहनावे आ रहे हैं , तथा इन पहनावे की मार्केट में डिमांड निरंतर बढ़ते जा रही है | परन्तु साड़ी यह परिधान आज भी भारतीय महिलाओ की पसंदीदा पोशाक है | आप यह भी कह सकते हो की साड़ी यह महिलाओ का श्रृंगार का एक रूप हैं | आज कई तरह की नई -नई  Designer Saree  मार्केट में आती रहती है | इन साड़ीयो में साड़ी पैटर्न के साथ -साथ Saree Design में भी निरंतर परिवर्तन होता रहता हैं | हम हमारे Blog में विभिन्न साडियो  के प्रकार की जानकारी सक्षिप्त में देते आ रहे हैं | इसी के अंतर्गत आज हम आपको पोचमपल्ली साड़ी   (Pochampally Saree)  की  जानकारी देने जा रहे है | 



Pochampally Saree)
Image Source - Amazon.in



                                   भारत के तेलंगाना राज्य के नालगोंडा में स्थित पोचमपल्ली शहर , पोचमपल्ली साडीयो के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है | सयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने पोचमपल्ली शहर को दुनिया के श्रेष्ट पर्यटन गांवो में से एक के रूप में चुना हैं | यह शहर अपने हथकरघा बुनाई शैली और Ikat Saree (  इकत साड़ी ) के लिए प्रसिद्ध है | इसलिए इसे सिल्क सिटी के नाम से जाना जाता है | इस क्षेत्र में इस वस्त्र के उत्पादन लिए पांच हजार से अधिक करघा है |


यह साड़ी एक कपडे से बनी होती है , जिसे " सिको " कहा जाता है | यह रेशम और कपास के मिश्रण से बना होता है, जिससे साड़ी को बनाया जाता है | इस साड़ी की विशिष्ट शैली है जिस कारण देशभर की महिलाओ को आकर्षित करती हैं |


पोचमपल्ली साड़ी
Image Source - Amazon.in



पोचमपल्ली साड़ी के रंगो में पीला , काला , सफ़ेद , गुलाबी , हरा इन रंगो का अलग -अलग जोड़ियों में संयोजन कर बनाई गई साड़ी का Combination बोहत ही सूंदर दिखाई पड़ता है | साड़ी के रूपांकनों में तोते , हाथी , फूलो के रूपांकन , मंदिर गुंबद , चौकोर स्टेटमेंट पीस अधिक प्रसिद्ध है |


पोचमपल्ली साड़ी को 2005 में बौद्धिक सम्पदा अधिकार संरक्षण का भौगोलिक संकेत ( जी आई ) का दर्जा भी प्राप्त हुआ है | कहते हैं भारत सरकार के आधिकारिक एयर कैरियर , एयर इंडिया की एयर होस्टेस विशेष रूप से बनाई गई पोचमपल्ली सिल्क साड़ी पहनती थी |



Tags