Umbrella Blouse Design


Umbrella Blouse Design blouse designs back side
Umbrella Blouse Design Images





पहनावे की जानकारी :-  

आज  हम एक अलग तरह की ट्रेंड की बात करेंगे , जिसका चलन तो बोहत अधिक अभी चालू नहीं हुआ पर  हम यदि इस तरह के डिज़ाइन के ब्लाउज को सिलते हैं तो सिला गया ब्लाउज बाकी महिलाओ द्वारा पहने गए ब्लाउज से अलग लुक देता है | 
     आज कल Rainy Season चल रहा है इसी को ध्यान में रखकर यह ब्लाउज बनाया गया है | घर पर होने वाले किसी भी फंक्शन या महिलाओ की किटी पार्टी में , यदि इस तरह के ब्लाउज को पहनकर यदि कोई महिला जाएगी तो  ब्लाउज के डिज़ाइन के कारण  एक अलग ही लुक प्रदान करेगा साथ ही साथ खूबसूरती भी प्रदान करता है  | Rainy Season को ध्यान में रखकर हमने ब्लाउज के पीछे भाग में  छतरी (Umbrella) की डिज़ाइन बनाई है | आप अलग - अलग तरह के त्यौहारो को ध्यान में रखकर भी ब्लाउज डिज़ाइन बना सकते हैं जैसे अभी रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है तो आप ब्लाउज के पिछले भाग में गले को राउंड शेप देकर राखी की डिज़ाइन  बना सकते है | दीपावली में आप दिये का डिज़ाइन बना सकते हैं इस तरह से अलग -अलग त्यौहार या समारोह को ध्यान में रखकर ब्लाउज डिज़ाइन बनाई जा सकती है | 

डिज़ाइन की जानकारी :-

सर्वप्रथम ड्राइंग शीट का छोटा सा पेपर लेकर उसपर  छोटी तथा बड़ी दोनों छतरी के ऊपरी भाग की  डिज़ाइन का ड्राइंग बना लेते फिर उसको काट कर उसकी सहायता से पतले  स्पंज पर डिज़ाइन बनाकर काट लेते है , यही डिज़ाइन बकरम पर बनाकर उसकी कटिंग कर लेते है | Same डिज़ाइन छोटे पिले कपडे पर तथा बड़े  लाल कपडे पर थोड़ी मार्जिन लेते हुए काट लेते है | कपडे पर स्पंज तथा बकरम पर काटी गई डिज़ाइन रखकर सिल लेते है ( स्पंज लगाने के कारण Umbrella Design उठाव के साथ सूंदर लगेगी ) इन दोनों काटी हुई डिज़ाइन को ब्लाउज के पिछले हिस्से में बीच में लगाते है साथ ही साथ Umbrella के ऊपरी भाग की डिज़ाइन बनाने के लिए मोटी गोल्डन कलर की डोर का उपयोग करते है | Umbrella के नीचे वाले छड़ी के हिस्से को बनाने के लिए भी इसी डोर का उपयोग किया गया है तथा डिज़ाइन को सूंदर लुक प्रदान करने के लिए दोनों Umbrella Design के निचले भाग में गोल्डन धागे से लटकन बनाकर लगाई है | इस डिज़ाइन को बनाने में आपको आसानी हो इसके लिए हमने ब्लाउज तथा Umbrella Design का नाप और विडियो डिटेल्स के साथ निचे दिया  है | 

ब्लाउज का नाप :-

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

15"

छाती 

34"

कमर    

30"

शोल्डर   

12"

बाहि की लम्बाई

NA 

बाहि का घेर   

NA 

आगे का गला 

NA 

पीछे का गला 

2.5"

 ब्लाउज का पीछे का हिस्सा :-


Umbrella Blouse Design



 Index

Measurement with Details

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा            

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 12

पीछे का गला 2.5”   काटना है 

1 से 11

3" लेना है 

11 से 13 से 12

चौकोन तयार करना

4 से 10

1" लेना है

3  से 6 

गोल आकार देना



 ब्लाउज डिज़ाइन का माप :-


Blouse- Design-Measurement




 Index

 

Measurement

with Details

1 से 2

बड़ी छतरी की लम्बाई 3.5" 

3 से 4

बड़ी छतरी की निचले भाग की चौडाई 7"

5 से 6

बड़ी छतरी की मध्य भाग की चौडाई 5"

10 से 11

छोटी छतरी की लम्बाई 3" 

12 से 13

छोटी छतरी की निचले भाग की चौडाई 6"

14 से 15

छोटी छतरी की मध्य भाग की चौडाई 4.5 "

 14 से 15  - 16  से 17 

दोनों छतरी की छड़ी की लम्बाई 4"

8 से 9

बड़ी छतरी की लटकन की लम्बाई 1.5"

17 से 18

छोटी छतरी की लटकन की लम्बाई 1"


ब्लाउज डिज़ाइन का वीडियो