Princess Cut Blouse with V Shape Design Cutting with Measurement Chart

Princess Cut Blouse with V Shape Design           

पहनावे की जानकारी :-

यह सिल्क में वर्क वाली साड़ी का ब्लाउज है जिसमे साड़ी का कलर हल्दी पिले कलर का है | इसके साड़ी में जरी की  हेवी गोल्डन कलर की लेस लगी हुई है  | इसका ब्लाउज भी हल्दी पिले कलर का है | इसकी साड़ी के बॉर्डर में हेवी गोल्डन लेस लगी होने के कारण हम इस पर प्लेन डिज़ाइनर ब्लाउज सिलते तो वह साड़ी पर खिलकर नहीं दिखता अतः हमने इसमें साड़ी के बॉर्डर का अच्छी तरह से प्रयोग किया हैं | जिससे साड़ी के कॉम्बिनेशन में ब्लाउज भी सुन्दर लगेगा | पर हैवी लेस होने के कारण इसका बहुत अधिक प्रयोग ब्लाउज पर नहीं करना  चाहिए अन्यथा ब्लाउज बहुत भडकीला लगेगा | इस तरह के ब्लाउज मे डोर तथा लटकन का प्रयोग करते है  तो ब्लाउज की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है |

डिज़ाइन की जानकारी :-

यह सिल्क मे वर्क वाली साड़ी का बनाया गया ब्लाउज है| यह वी शेप में सिला गया ब्लाउज है | वी शेप देते समय उसके निचले हिस्से में लुक आने के लिए हेवी गोल्डन लेस का प्रयोग किया है | इस तरह के गोल्डन लेस का प्रयोग बाहि की बॉर्डर में भी किया गया है | ब्लाउज के गले के पास नॉट बांधने के लिए गोल्डन डोर लगाई गई है इस डोर पर आप चाहे तो ब्लाउज या साड़ी को मैचिंग लटकन भी लगा सकते  है | इसमें ब्लाउज के वी शेप की बॉर्डर की आउटलाइन करने के लिए गोल्डन कलर के गोटे का प्रयोग किया गया है | हम इस वी शेप की बॉर्डर को गोल्डन कलर की पाइपिंग से भी कवर कर सकते थे पर ब्लाउज में हेवी लेस लगी होने के कारण हमने गोटे का प्रयोग किया क्यों की गोल्डन कलर की पाइपिंग ब्लाउज में लगी हेवी लेस से मैच नहीं करेगी  इससे ब्लाउज का लुक ख़राब होगा |

ब्लाउज का प्रकार :- प्रिंसेस कट ब्लाउज

 ब्लाउज का नाप

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

15"

छाती 

36"

कमर    

34 "

शोल्डर   

10"

बाहि की लम्बाई

11"

बाहि का घेर   

11"

आगे का गला 

6"

पीछे का गला 

10.5" 


ब्लाउज का पीछे का हिस्सा
Princess-Cut-Blouse-with -V-Shape-Design-back

 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना

1 से 11

पीछे के गले की गहराई लेना

11  से 12

2" लेना है

10 से 2

तिरछी लाइन लेनी है और कपडा काट लेना है

2 से 11

साड़ी की जरी का पैच लगाना है और 10 से 2 तक मिलती - जुलती लेस लगाना है

से 13

4.5" टक्स 

13 से 14 

4" टक्स ऊपर 

4 से 15

1.5 तिरछा

3 से 15 से 6 

पीछे के बगल का आकार देना


ब्लाउज का आगे का हिस्सा
Princess-Cut-Blouse-with -V-Shape-Design-front


 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना

1 से 11

आगे के गले की गहराई

11 से 12

2" लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करना

10 से 11

आगे के गले का आकार देना  (फैलता हुआ)

4 से 13

1/2 तिरछा लेना है

3 से 13 से 6

आगे की बगल का आकार देना

1 से 14

3" लेना है

14 से 15

11" पर एक पॉइंट लेना है

2 से 16

3" लेना

16 से 17

1" अंतर रखना है प्रिंस कट के लिए  अगर  प्रिंस कट ज्यादा उठा होता हो तो ड्राइंग में डॉट -डॉट दिखाया गया है | उस तरह 1" और बढ़ा सकते है

6 से 18

2.5" लेना है

18 से 15 से 16

एक पार्ट होगा

18 से 15 से 17

दूसरा पार्ट होगा

.

फिर दोनों पार्ट को साथ में जोड़ लेना है


बाहि का माप

Princess-Cut-Blouse-with -V-Shape-Design-sleeves

 Index

 

 Measurement

with Details

 

1 से 2

बाहि की लम्बाई

2 से 3

1.5" फोल्डिंग

1 से 4

3.5 "

4 से 5

छाती का छटवा + 1.5"

2 से 6

बाहि घेर का आधा

3 से 7

बाहि घेर का आधा

5 से 8

2" मार्जिन 

6 से 9

2" मार्जिन

7 से 10

2" मार्जिन

1 से 5

तिरछी लाइन जोड़ना , लाइन के बाहरी भाग से पीछे के बगल का आकार ओर लाइन के अंदर से आगे की बगल का आकार देना