Katori Blouse with U Shape

                                              
Katori Blouse with U Shape

                                                                               

पहनावे की जानकारी :-

रानी कलर का ब्लाउज है | यह सिल्वर और ऑरेंज बॉर्डर की कॉटन साड़ी का ब्लाउज हैं | कॉटन साड़ी पहनने में हल्की तथा उसका फेब्रिक कड़क होता है | साड़ी आकर्षक होने के कारण हमने इसके ब्लाउज की डिज़ाइन भी थोड़ी अलग बनाई है | कई बार ब्लाउज डिज़ाइन बनाते समय यदि उसके साड़ी की बॉर्डर  आकर्षक होतो उसका उपयोग ब्लाउज की डिज़ाइन बनाते समय जरूर करना चाहिए जो हमने इस ब्लाउज में भी किया है | इसमें ब्लाउज का कलर रानी कलर का है | सिल्वर  और ऑरेंज कलर की साड़ी बॉर्डर  और रानी कलर ब्लाउज इस कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर इस ब्लाउज की डिज़ाइन बनाई  गई है |

डिज़ाइन की जानकारी :-

यह कॉटन की साड़ी पर सिला गया हाफ नेक फ्रील ब्लाउज है | इसमें ब्लाउज के आधे गले में फ्रील लगाई गई हैं इसलिए इसे हाफ नेक फ्रील ब्लाउज कहते है | इस ब्लाउज में फ्रील लगाने के लिए ब्लाउज की साड़ी के बॉर्डर का उपयोग किया है |  इसको सिर्फ गले में  न लगाकर ब्लाउज के पिछले हिस्से में ऊपर से निचे तक डिज़ाइनर शेप देकर लगाया गया है | ब्लाउज के बाहि में लुक आने के लिए  इसमें साड़ी की बॉर्डर लगाई गई है | हम साड़ी के कपडे की  या ब्लाउज के कपडे की  फ्रील लगाते तो फ्रील इतनी आकर्षक नहीं लगती | ब्लाउज के साड़ी की बॉर्डर डबल कलर में होने के कारण हमने बॉर्डर का उपयोग फ्रील बनाने में किया हैं | ये ब्लाउज पर  आकर्षक तो लगती है साथ ही साथ इसके कारण साड़ी पर ब्लाउज का लुक खुलकर दिखता  हैं |

ब्लाउज का प्रकार :- कटोरी ब्लाउज 

ब्लाउज का नाप

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

15 "

छाती 

38 "

कमर    

34 "

शोल्डर   

10 "

बाहि की लम्बाई

11"

बाहि का घेर   

11"

आगे का गला 

6 "

पीछे का गला 

10.5"


 ब्लाउज का पीछे का हिस्सा 


Katori-Blouse-with-U-Shape-full

Katori-Blouse-with-U-Shape-back

 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना 

1 से 11

गले की गहराई

11 से 12

2" लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करे

10 से 11

पीछे के गले का आकार देना

2 से 13

3.5" टक्स के लिए

13 से 14

4.5 " टक्स ऊपर लेना

4 से 15

1.5 तिरछा लेना

10 से 16

1.5 "- 1.5" का मार्क गले में लगाना और उस पर साड़ी की जरी की फ्रील बनाकर लगाना


ब्लाउज का आगे का हिस्सा 

Katori-Blouse-with-U-Shape-front


 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना 

1 से 11

गले की गहराई

11 से 12

2" लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करे

10 से 11

आगे के गले का आकार देना

2 से 13

3"  ऊपर 

9 से 14

2" ऊपर 

11 से 15

गोलाकार में 3" लेना

4 से 16

2" लेना  है

3 से 17

सीधी लाइन निचे खीचना

13 से 17 से 14

योक पट्टी का आकार देना

15 से 16 से 17

कटोरी का आकार देना

4 से 18 

1/2" लेना बगल के लिए

3 से 18 से 6

आगे की बगल का आकर लेना


बाहि का माप 
Katori-Blouse-with-U-Shape-sleeves


 Index

 

 Measurement

with Details

 

1 से 2

बाहि की लम्बाई

2 से 3

1" फोल्डिंग

1 से 4

3 "

4 से 5

छाती का छटवा + 1.5

2 से 6

बाहि घेर का आधा

3 से 7

बाहि घेर का आधा

5 से 8

2" मार्जिन 

6 से 9

2" मार्जिन

7 से 10

2" मार्जिन

.

1 से 5 बगल का आकार लेना