Princess Cut Blouse with Boat Neck Cutting with Measurement Chart

Princess Cut Blouse with Boat Neck
                                         


पहनावे  की जानकारी :-

यह ब्रासो साड़ी पर पहना जाने वाला पिंक कलर का ब्लाउज है ,जिसके बाहि में गोल्डन कलर की बॉर्डर है  | ब्रासो साड़ी का फेब्रिक कड़क और सूंदर होता है | यह प्लेन और प्रिंटेड दोनों तरह के कॉम्बिनेशन में आती है | बहुतसी महिलाओ की पहली पसंद ब्रासो साड़ी होती है क्यों की इसका  लुक बाकि साडियो से अलग रहता है तथा  कड़क होने की वजह से इसकी एक बार बनाई प्लेट बोहत समय तक वैसी ही रहती है | मुख्यतः ये साड़ी पार्टी वेअर होती है ,अतः इस पर पहनने के लिए बनाये गए ब्लाउज का डिज़ाइन थोड़ा फैशनेबल होना चाहिए जिससे साड़ी के लुक के साथ ब्लाउज का डिज़ाइन मैच करे |

डिज़ाइन की जानकारी :-

यह ब्लाउज बोट नेक में सिला गया है | बोट नेक वह ब्लाउज कहलाता है जो गले को चिपका रहता है तथा इसकी गहराई कम रहती है | बोट नेक ब्लाउज की अधिकतम गहराई ढाई से तीन इंच तक ही रहती है | वैसे तो इस ब्लाउज में कोई और भी डिज़ाइन बनाई जा सकती थी पर इस ब्लाउज की साड़ी प्रिंटेड है और ब्लाउज प्लेन होने के कारण यह डिज़ाइन बनाई गई है | जिससे प्रिंटेड साड़ी में यह प्लेन ब्लाउज हल्के डिज़ाइन में खुलकर दिखेगा|

                                इस ब्लाउज के शोल्डर के राइट साइड में पूरा खुला रखकर उसमे गोल्डन कलर की बटन जो की ब्लाउज की जरी से मैच होती है लगाई गई है | बटन  को लगाने के लिए लुक्स बनाकर लगाए गए है |
और जो गैप आया है उसे बंद कर दिया गया हैं | इसमें हम बटन की जगह छोटे -छोटे फ्लावर का उपयोग भी कर सकते हैं | हमने इसमें ब्लाउज के कलर के लुक्स बनाये है आप चाहे तो साड़ी के कलर के लुक्स बनाकर लगा सकते हैं , इससे ब्लाउज की डिज़ाइन और खुलकर दिखेगा | इस ब्लाउज की बाहि में दी हुई प्रिंट किनारे पर ना देकर थोड़ी जगह छोड़कर दी गई है,जिससे ब्लाउज का लुक और भी ख़ुलकर दिख रहा है |

ब्लाउज का प्रकार :- प्रिंसेस कट ब्लाउज 

ब्लाउज का नाप 

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

16 "

छाती 

38 "

कमर    

35 "

शोल्डर   

15 "

बाहि की लम्बाई

11.5"

बाहि का घेर   

11"

आगे का गला 

3 "

पीछे का गला 

2"



ब्लाउज का पीछे का हिस्सा 

Princess- cut- blouse


 Index
 

 Measurement
with Details
 

से 2 

पुरी लम्बाई + 1

से 3

शोल्डर का आधा 

से 4

छाती  का छटवा

से 6

छाती का चौथा

से 7

छाती का चौथा

से 8

2" मार्जिन

से 9

2" मार्जिन

1 से 10

 3.5" गला काटना 

1 से 11

पीछे के गले की गहराई  

11 से 12

3.5"

10 से 12 से 11 

चौकोन तयार करना और पीछे के गले का आकार देना

2 से 13

3.5" टक्स देना  

13 से 14

4" टक्स ऊपर देना 

4 से 15

1.5 लेना है 

3 से 15 से

पीछे के बगल का आकार देना है 

1 से 16

4" 

16 से 17

सीधा काट लेना और दोनों साइड कॉड पाइपिंग करना

.

अब एक साइड लुक्स बनाये और दूसरे साइड बटन लगाये



ब्लाउज का सामने वाला हिस्सा 

Princess- cut- blouse-graph


 Index
 

 Measurement
with Details
 

से 2 

पुरी लम्बाई + 1

से 3

शोल्डर का आधा 

से 4

छाती  का छटवा

से 6

छाती का चौथा

से 7

छाती का चौथा

से 8

2" मार्जिन

से 9

2" मार्जिन

4 से 10

 1/2 " तिरछा लेना

3 से 10 से 6

आगे का बगल का आकर देना 

1 से 11

3.5" गला काटना 

1 से 12

आगे के गले की गहराई लेना

12 से 13

3.5 "  लेना

11 से 13 से 12

चौकोन तयार करना

11 से 12

आगे के गले का आकार देना

1 से 3

का मध्य लेना ( जो 11 नंबर आया है )

11 से 14

12"(ब्लाउज की लम्बाई के हिसाब  से   ) 

14 से 15

सीधी लाइन खींचनी है

 2 से  7

कमर घेर का चौथा का नाप लगाये और जितना कपडा बचता है उसे प्रिंस कट में 15 से 16 नंबर में काट देना है और अगर प्रिंस कट ज्यादा उठा हुआ चाहिए तो 16 से 18 - 1" बढ़ा देना और 9 से 17 भी 1" बढ़ा देना 

6 से 19

2.5" या 3"लेना है

से 18   से 14

प्रिंस कट का आकार देना



 बाहि का माप 
Princess- cut- blouse-sleeves

 Index
 

 Measurement
with Details
 

1 से 2

 बाहि की लम्बाई

2 से 3

1.5" फोल्डिंग

1 से 4

3.5 "

2 से 5

बाहि घेर का आधा

3 से 6

बाहि घेर का आधा 

4 से 7

 छाती का छटवा +1.5 "

7 से 8

2" मार्जिन 

5 से 9

2" मार्जिन 

6 से 10

2" मार्जिन 

1 से

तिरछी लाइन जोड़ना

.

लाइन के बाहरी भाग से पीछे के बगल का आकार और लाइन के अंदर से आगे की बगल का आकार देना