Tucks Blouse with Full Frill Neck | टक्स ब्लाउज कैसे सिलते है ?

                                                
Tucks Blouse with Full Frill Neck


पहनावे की जानकारी :-

यह लाल कलर का  प्रिंटेड जरी  साड़ी का ब्लाउज है | जरी साड़ी की बात करे तो मुख्यतः यह गोल्डन , सिल्वर या कॉपर इन कलर के धागो की सहायता से बनी होती है | इस साड़ी की जरी बहुत आकर्षक होते है | इस साड़ी की जरी का उपयोग ब्लाउज बनाते समय अधिकतर बाहि में ही किया जाता है जो इस ब्लाउज को बनाते समय भी किया गया हैं | इस ब्लाउज की साड़ी प्रिंटेड है इस पर मोरपंखी कलर से प्रिंट दी गई है पर इसका ब्लाउज प्लेन है , यदि हम कोई भी सिंपल डिज़ाइन डालकर ब्लाउज सिलते तो ब्लाउज साडी पर इतना उठकर नहीं दिखता इसलिए हमने इस पर  डिज़ाइन बनाने के लिए साड़ी के कपडे का उपयोग किया है | इससे ब्लाउज का लुक साड़ी पर और भी सूंदर लगता है |
                 जरी वाली साड़ी के लिए गले का डिज़ाइन आप अपने हिसाब से रख सकते है बस डिज़ाइन बनाते समय साड़ी का विशेष ध्यान रखना चाहिए की  साड़ी प्रिंटेड हैं या प्लेन जिससे उस पर पहनने के लिए सिले गए ब्लाउज की डिज़ाइन साड़ी की बनावट से मैच करे |

डिज़ाइन की जानकारी :-

यह जरी साड़ी पर सिला गया फुल फ्रील नेक ब्लाउज है | इस ब्लाउज के नेक को चारो तरफ से फ्रील लगाकर कवर किया गया है इसलिए इसे फुल फ्रील ब्लाउज कहते है | ब्लाउज की  फ्रील बनाते समय हम ब्लाउज के कपडे का उपयोग भी कर सकते थे पर वह इतना खुलकर नहीं दिखता | इसलिए हमने इस पर साड़ी के कपडे की फ्रील बनाकर लगाई है | यह ब्लाउज पर खुलकर दिखेगी तथा साड़ी के कॉम्बिनेशन में मैच भी करेगी | हमने ब्लाउज की सुंदरता बढ़ाने के लिए ब्लाउज के बाहि में भी साड़ी के कपडे की फ्रील का प्रयोग किया हैं | इससे ब्लाउज का आकर्षण और अधिक बढ़ गया है |


ब्लाउज का प्रकार :- टक्स ब्लाउज 

ब्लाउज का नाप 

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

17 "

छाती 

42 "

कमर    

34 "

शोल्डर   

10 "

बाहि की लम्बाई

11.5"

बाहि का घेर   

11"

आगे का गला 

6.5 "

पीछे का गला 

12"


ब्लाउज का पीछे का हिस्सा 
Tucks-Blouse-with-Full-Frill-Neck-back


 Index
 

 Measurement
with Details
 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

 2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

 2" गला काटना 

1 से 11

पीछे के गले की गहराई

11 से 12

2" लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करे

10 से 11

आगे के गले का आकार दे

2 से 13 

4.5" लेना है
 

13 से 14 

4" टक्स के लिए

से 15

1.5" तिरछा लेना  है

3 से 15 से 6

पीछे के बगल का आकार देना


ब्लाउज का आगे का हिस्सा 

Tucks-Blouse-with-Full-Frill-Neck-front


 Index
 

 Measurement
with Details
 

1 से 2

 पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

 2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

 2" गला काटना 

1 से 11

 गले की गहराई

11 से 12

2" लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करे

10 से 11

आगे के गले का आकार दे

2 से 13 

 3" योक पट्टी के लिए

9 से 14

2" योक पट्टी के लिए

13 से 14

योक पट्टी का आकार देना

11 से 15

 4.5"  निचे लेना है

15 से 16

2.5"  टक्स के लिए 

13 से 17

4.5" लेना है

17 से 18

3" टक्स लेना

4 से 19

1/2 " तिरछा लेना है

3 से 19 से 6

आगे की बगल का आकार देना

6 से 20

3" लेना  है

20 से 21

 4" टक्स  

 
बाहि का माप 
Tucks-Blouse-with-Full-Frill-Neck-sleeves


 Index
 

 Measurement
with Details
 

1 से 2

बाहि की लम्बाई

2 से 3

 1.5" फोल्डिंग

1 से 4

3.5 " 

2 से

बाहि घेर का आधा

3 से

बाहि घेर का आधा

4 से 7

 छाती का छटवा + 1.5" 

7 से 8

2" मार्जिन 

से 9

2" मार्जिन

6 से 10

 2" मार्जिन

1 से 7

तिरछी लाइन जोड़ना

.

 लाइन के बाहरी भाग से पीछे के बगल का आकार ओर लाइन के अंदर से आगे की बगल का आकार देना