Tucks Blouse with Patch Work | 3 Tucks Blouse | Tucks Blouse Design

Tucks Blouse with Patch Work
                                            



पहनावे की जानकारी :-

यह पैरेट ग्रीन कलर की साड़ी का ब्लाउज है | इस ब्लाउज को बनाते समय इसके कपडे की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई | इसमें साड़ी का कलर तो पैरेट ग्रीन है पर इसमें जो ब्लाउज दिया गया है वो हल्के बैगनी कलर का दिया गया हैं | यहाँ यह बात ध्यान रखने लायक हे की यदि हम बैगनी कलर के प्लेन ब्लाउज को हम सिंपल सी कोई डिज़ाइन देकर सिल देते तो वह इतना खुलकर नहीं दिखेगा इसलिए हमने इस ब्लाउज को प्लेन ना सिलकर इस पर साड़ी के कपडे की डिज़ाइन देकर बनाया है | इस तरह की डिज़ाइन बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए की साड़ी की प्रिंट किस तरह की है तथा उसका उपयोग ब्लाउज की डिज़ाइन बनाते समय सही तरीके से होना चाहिए अन्यथा ब्लाउज की डिज़ाइन साड़ी की प्रिंट से मैच नहीं करेगी | तथा डिज़ाइन को कवर करने के लिए हमेशा पाइपिंग का उपयोग करना चाहिए जिससे डिज़ाइन खुलकर दिखती है | 

 डिज़ाइन की जानकारी :-

इस ब्लाउज में हमने यू शेप का गला बनाया हैं | ब्लाउज के साड़ी में छाते (Umbrela) की प्रिंट थी हमने साड़ी का कपडा इस तरह से निकाला  है की डिज़ाइन बनाते समय सभी छाते की प्रिंट सीधी दिखनी चाहिए | इसमें हमने दो बेल्ट साइड में और एक सेंटर में लिया गया है | ब्लाउज बेल्ट को लगाने से पहले पेपर कैनवास लगाया गया है| कैनवास लगाकर  बेल्ट को ब्लाउज में लगाने से कपडा लूज नहीं पड़ेगा और डिज़ाइन भी सूंदर दिखेगी | इस डिज़ाइन की बॉर्डर गोल्डन कलर  की कॉड पाइपिंग से कवर की गई है| आप चाहे तो पेपर कैनवास डालकर बाहि की बॉर्डर में भी बेल्ट लगा सकते है या फिर ब्लाउज के सेंटर में जैसी खड़ी बेल्ट लगाई गई है वैसे ही बाहि की लम्बाई इतना बेल्ट बाहि के सेंटर में लगा सकते है | आप साड़ी के कपडे की छोटी -छोटी प्लेट बनाकर फ्रिल तैयार करके लगा सकते है | बाहि के लिए आप तीनो में से किसी भी डिज़ाइन का उपयोग कर सकते है| जिससे ब्लाउज की डिज़ाइन और भी खिलकर दिखेगी | 

ब्लाउज का प्रकार :- टक्स ब्लाउज 

ब्लाउज का नाप 

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

17 "

छाती 

42 "

कमर    

34 "

शोल्डर   

10 "

बाहि की लम्बाई

11.5"

बाहि का घेर   

11"

आगे का गला 

6.5 "

पीछे का गला 

12"

 

ब्लाउज का पीछे का हिस्सा 

Tucks-Blouse-with-Patch-Work

 Index
 

 Measurement
with Details
 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना 

1 से 11

पीछे के गले की गहराई

11 से 12

2" लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करना

10 से 11

पीछे के गले का आकार देना

11 से 13

1" लेना है

2 से 14

1" लेना है

13  से 14

सीधी लाइन खींच लेनी है 

13 से 15

2" लेना है

15 से 16

2" लेना है

15 से 17

तिरछी लाइन खींचनी है

13 से 15

2" लेना है

15 से 16

2"लेना है

15 से 17

तिरछी लाइन खींचनी है 

17 से 18

2" ऊपर 

16  से 18 

तिरछी लाइन 

से 19 

 4.5" टक्स

19  से 20 

3.5 टक्स ऊपर लेना है

4 से 21

1.5" तिरछा लेना है

3 से 21 से 6

पीछे का बगल का आकार लेना है


ब्लाउज का आगे का हिस्सा 

Tucks-Blouse-with-Patch-Work


 Index
 

 Measurement
with Details
 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना 

1 से 11

आगे के गले की गहराई

11 से 12

2" लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करना

10 से 11

गले का आकार देना

2 से 13 

3" योक पट्टी के लिए

9 से 14

2" योक पट्टी के लिए

13  से 14

योक पट्टी का आकार देना

11 से 15 

4.5" निचे लेना है

15 से 16

2.5"टक्स के लिए

13 से 17

4.5" लेना है

17 से 18

3" टक्स लेना

4 से 19

1/2" तिरछा लेना है

3 से 19 से 6

आगे की बगल का आकार देना

6 से 20

3" लेना है

20 से 21

4" टक्स    

 

बाहि का माप 

Tucks-Blouse-with-Patch-Work-sleeves


 Index
 

 Measurement
with Details
 

1 से 2

बाहि की लम्बाई

2 से 3

1.5" मार्जिन

1 से 4

3.5"

2 से 5

बाहि घेर का आधा 

3 से 6

बाहि घेर का आधा 

4 से 7

छाती का छटवा + 1.5" 

7 से 8

2" मार्जिन 

5 से 9

2" मार्जिन

6 से 10

2" मार्जिन

1 से 7

तिरछी लाइन जोड़ना

.

लाइन के बाहरी भाग से पीछे के बगल का आकार ओर लाइन के अंदर से आगे की बगल का आकार देना