Katori with Panchkoni Neck Blouse Cutting | सिंपल ब्लाउज सिलने का तरीका

Katori Blouse with Panchkoni Neck
पहनावे की जानकारी :-

महिलाओ के भारतीय परिधान की बात करे तो सर्व प्रथम साड़ी का नाम आता है |  महिलाये साड़ी के लुक्स बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं उसी तरह वह ब्लाउज के डिज़ाइन और स्टाइल  के बारे में भी बहुत ज्यादा ध्यान देती है 
             सिले गए ब्लाउज की बात करे तो  सिल्क साड़ी का सिला गया ब्लाउज है | यह ग्रीन कलर का ब्लाउज रॉयल ब्लू कलर की साड़ी के लिए सिला गया है | साड़ी सिंपल होने के कारण डिज़ाइन भी सिंपल दी गई है | बॉर्डर वाली साड़ी होने के कारण बॉर्डर का प्रयोग भी डिज़ाइन में किया गया है  | इस तरह के ब्लाउज में डिज़ाइन बनाने के बाद उस की पाइपिंग की सहायता से आउटलाइन आवश्यक करना चाहिए इससे ब्लाउज की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है |    

ब्लाउज की जानकारी :-

ग्रीन कलर का ब्लाउज जिसमे  साड़ी के बॉर्डर का उपयोग कर डिज़ाइन बनाकर सिला गया है | 

डिज़ाइन की जानकारी :-

सिल्क साड़ी के लिए सिला गया पंचकोणी ब्लाउज हैं | इस ब्लाउज की डिज़ाइन में पांच कोने है इसलिए इसे पंचकोणी  ब्लाउज कहते हैं |  ब्लाउज के पांच कोण डिज़ाइन को आकर्षक दिखने के लिए इसमें साड़ी की बॉर्डर का प्रयोग किया गया है | बॉर्डर को लगाने से ब्लाउज की डिज़ाइन तो उभरकर दिखती है साथ ही साथ साड़ी पर ब्लाउज का लुक भी निखर कर दिखता है | ब्लाउज की सुंदरता बढ़ाने के लिए इसकी बाहि में भी साड़ी की बॉर्डर का प्रयोग किया है | ब्लाउज की डिज़ाइन को कवर करने के लिए गोल्डन कलर के कपडे से कॉड पाइपिंग की गई है | कॉड पाइपिंग से ब्लाउज की डिज़ाइन तो उभरकर दिखती है ब्लाउज का आकर्षण भी बढ़ जाता है |

ब्लाउज का प्रकार :- कटोरी ब्लाउज 

ब्लाउज का नाप

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

15 "

छाती 

42 "

कमर    

37"

शोल्डर   

12 "

बाहि की लम्बाई

10"

बाहि का घेर   

12"

आगे का गला 

7 "

पीछे का गला 

8.5"


ब्लाउज का पीछे का हिस्सा 

Katori-Blouse-with-Panchkoni-Neck-back


 

 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

 2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना

1 से 11

पीछे के गले की गहराई

11  से 12

3.5" फैलता गला चाहिए , इसलिए नहीं तो 2.5" ही लेना होता है 

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करना

से 13

4.5" टक्स के लिए

13 से 14

4.5" टक्स ऊपर लेना है

4 से 15

1.5" तिरछी लाइन लेना है

 3 से 15 से 6

पीछे के बगल का आकार देना

15 से 16

1" ऊपर लेना

11 से 16

तिरछी लाइन खींचनी है

10  से 17 से 11

11 से 16 तिरछी लाइन खींचने से ) हमे पंचकोणी गला मिलेगा

.

अब 

11 से 16

कपडा काट लेना है

.

और 

11 से 16

गोल्डन पाइपिंग करनी है

10 से 17 से 16  से 3

का जो भाग है , वहां ब्लाउज की जरी लगानी है , और 10 से 17 वाले भाग में भी गोल्डन पाइपिंग करनी है 

10 से 17 से 16 से 3

भाग को 11 से 16 वाले भाग में बगल के साइड से जोड़ जोड़ ले जिससे चित्र में दिखाए अनुसार ब्लाउज का पिछला भाग तयार है


ब्लाउज का आगे का हिस्सा
Katori-Blouse-with-Panchkoni-Neck-front



 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना

1 से 11

आगे का गला 

11  से 12

2"लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करना

10 से 11

आगे के गले का आकार देना 

2 से 13

3" ऊपर 

से 14

2" ऊपर 

11  से 15

गोलाकार में 3" लेना

4 से 16

2" लेना

3 से 17

सीधी लाइन निचे खींचना

13 से 17 से 14

योक पट्टी का आकार देना 

15 से 16 से 17

कटोरी का आकार देना

4 से 18

1/2" लेना बगल के लिए

3 से 18 से 6

आगे की बगल का आकार लेना 


बाहि का माप 
Katori-Blouse-with-Panchkoni-Neck-sleeves


 Index

 

 Measurement

with Details

 

1 से 2

बाहि की लम्बाई

2 से 3

1.5" फोल्डिंग

1 से 4

3 "

4 से 5

छाती का छटवा + 1.5"

2 से 6

बाहि घेर का आधा

3 से 7

बाहि घेर का आधा

5 से 8

2" मार्जिन 

6 से 9

2" मार्जिन

7 से 10

 2" मार्जिन

1 से 5

तिरछी लाइन जोड़ना

.

लाइन के बाहरी भाग से पीछे की बगल का आकार देना

.

लाइन के अंदर के भाग से आगे की बगल का आकार देना