Muga Saree | Assamese Muga Saree | Assam Silk Saree Online

                           

                                 साड़ी एक ऐसा परिधान है , जो  महिलाओ को खास Look  प्रदान करता है | साड़ी यह  सभी मौको के लिए परफेक्ट परिधान हैं | Pure Muga Silk Saree चाहे ऑफिस में पहनना हो , किसी Party  या समारोह में पहनना हो, या फिर घरेलु उपयोग के लिए या अन्य मौको पर  साड़ी ये सर्वोत्तम परिधान है  | इन साड़ियों को पहनने की शैली भी विभिन्न प्रकार की है , जैसे बंगाली साड़ी शैली , महाराष्ट्रियन साड़ी शैली , गुजरती साड़ी शैली आदि | यही कारण है की साड़ियों के पहनावे में निरंतर बदलाव होते जा रहे है | इन साडीयों की जानकारी हम हमारे ब्लॉग में देते रहे है , इसी के अंतर्गत  हम आपको  असम की फेमस मूगा सिल्क साड़ी  (Muga Silk Saree ) की जानकारी देने जा रहे है | 


Muga Silk Saree
Image Source - Amazon.in


                               भारत का हर राज्य बोहत ही ख़ूबसूरत है  तथा सभी अपने आप में विशेष खासियत लिए हुए है | इसी तरह  "असम राज्य  " भी बोहत सूंदर और रमणीय पर्यटन स्थल है , साथ ही साथ यहाँ की साडिया भी उतनी ही ख़ूबसूरत होती है | असम की  Muga Silk Saree जिसे Assamese Muga Silk Saree के नाम से भी जानते है, बोहत मशहूर है | मूगा रेशम से निर्मित इस साड़ी के रेशम का नाम दुनिया के सबसे दुर्लभ रेशम में शुमार है | इस रेशम का उत्पादन केवल असम  में होता है | यह रेशम सुनहरे पिले रंग का होता है | यह रेशम का सबसे  महँगा  प्रकार है | अतः इससे बनने वाली साडियां  भी उतनी ही महँगी होती है | इस रेशम को लचीलेपन के लिए जाना जाता है | यह एक अनूठा कपडा है | इस कपडे की सुनहरी चमक उम्र के साथ-साथ बढ़ती जाती है | इसलिए Muga Saree जितनी पूरानी होती जाती है उतनी ही इसकी शाइन भी बढ़ती जाती है | इन साड़ियों को घर पर ही धोया जा सकता है | इन साड़ियों का आसानी से ध्यान रखा जा सकता है | 


                            एक Plain Muga Silk Saree को बनाने में 15 से 45 दिन का समय लगता है | समय के साथ -साथ इस सिल्क साड़ी की चमक और  Muga Silk Saree Price  दोनों ही बढ़ती गई | इसकी एक और खासियत यह है की इस पर किसी तरह की कढ़ाई आसानी से की जा सकती है | 


मूगा सिल्क साड़ी
Image Source - Amazon.in


                            इन्ही सब खासियतों के कारण मूगा रेशम को 2007 में एक संरक्षित भौगोलिक संकेत ( जी आई ) के रूप में मान्यता दी गई थी और 2014 में ट्रेडमार्क उद्देशो के लिए जी आई लोगो प्रदान किया गया है | 

Tags