![]() |
Blouse Design For Diwali |
पहनावे की जानकारी :-
भारत में रहने वाले हिन्दू , मुस्लिम , सिख, ईसाई सभी समुदाय के लोग सभी त्यौहार बोहत उत्साह के साथ मानते है | जिसमे दीपावली यह त्यौहार मुख्य रूप से बोहत ही हर्षो उल्लास से मनाया जाता है | इस त्यौहार में पुरे घर को रोशनी से सजाकर दिए जलाये जाते है तथा घर के सभी सदस्य नए कपडे पहनकर लक्ष्मीजी की पूजा करते है | इस त्यौहार में अधिकतर महिलाये सबसे अधिक प्रचलित व सूंदर भारतीय परिधान साड़ी पहनती है अतः इस बात को ध्यान में रखकर हमने इस त्यौहार की थीम के अनुसार यह Blouse Design बनाया है | जिसमे ब्लाउज डिजाइन के पीछे का गला तो सिंपल बनाया है पर उसके निचे बोहत ही आकर्षित दिये की डिज़ाइन जैसे की ऊपर ब्लाउज डिज़ाइन इमेज में दिखाया गया है बनाई गई है | त्यौहारों को ध्यान में रखकर यदि हम ब्लाउज डिज़ाइन अच्छा - अच्छा दिखाई देने वाला पहनते है तो त्यौहारों की रौनक और अधिक बढ़ जाती है और किसी त्यौहार या समारोह को ध्यान में रखकर उसकी थीम के अनुसार यदि हम ब्लाउज डिज़ाइन बनाकर पहनते हैं तो वह डिज़ाइन खिलकर तो दिखता है साथ ही साथ एक परफेक्ट लुक भी देता है |
डिज़ाइन की जानकारी :-
ब्लाउज डिज़ाइन बनाते समय सबसे पहले नार्मल गले के साथ ब्लाउज की डिज़ाइन काटकर अस्तर की सहायता से सील लेते है फिर ड्राइंग शीट पर ब्लाउज डिज़ाइन इमेज में दिखाए अनुसार जलते हुए दिये का चित्र बनाएंगे | फिर उसको कार्बन की सहायता से ब्लाउज के पीछे के गले के निचे ड्रा कर लेंगे उसके बाद बकरम पर सिर्फ दिये का चित्र अलग-अलग पार्ट में ड्रा करेंगे इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखना है जहा डिज़ाइन का जोड़ आएगा वहा एक्स्ट्रा मार्जिन रखना है | फिर बकरम पर बनी डिज़ाइन की कटिंग कर लेंगे फिर जिस कॉम्बिनेशन में डिज़ाइन बनानी हैं उस कपडे पर बकरम से कटी हुई डिज़ाइन रखकर प्रेस कर के उसकी कटाई कर लेंगे | फिर ब्लाउज पर बनाई दिये की बाती के सभी तरफ से सिलाई कर मध्य का हिस्सा काट लेंगे तथा तुरपाई की सहायता से कवर कर लेंगे | इसके बाद सभी तरफ से मॅचिंग वाली लेस लगा लेते है | इसके बाद इसके निचे ब्लाउज डिजाइन इमेज के अनुसार काटी गई दीये की डिज़ाइन सील लेते है तथा चारो तरफ से लेस लगाकर कवर कर लेते है | तथा ब्लाउज डिज़ाइन और अधिक आकर्षक लगे इसलिए दिये के दोनों तरफ लटकन लगाते है |
इस डिज़ाइन को बनाने में आपको आसानी हो इसके लिए हमने निचे ब्लाउज के माप का चार्ट दिया है या निचे दिए विडिओ पर क्लिक करके ब्लाउज डिज़ाइन के कटिंग की सहायता से आप ब्लाउज बनाना सीख सकते है |
ब्लाउज का माप :-
Blouse Portion |
Measurement
|
पुरी लम्बाई |
15 " |
छाती |
34 " |
कमर |
30 " |
शोल्डर |
14 " |
बाहि की लम्बाई |
NA |
बाहि का घेर |
NA |
आगे का गला |
NA |
पीछे का गला |
2.5" |
ब्लाउज का पीछे का हिस्सा :-
Index |
Measurement with Details |
1 से 2 |
पुरी लम्बाई + 1" |
1 से 3 |
शोल्डर का आधा |
3 से 4 |
छाती का छटवा |
5 से 6 |
छाती का चौथा |
2 से 7 |
छाती का चौथा |
6 से 8 |
2" मार्जिन |
7 से 9 |
2"
मार्जिन |
1 से 12 |
पीछे का गला 2.5” काटना है |
1 से 11 |
3" लेना है |
11 से 13 से 12 |
चौकोन तयार करना |
4 से 10 |
1" लेना |
3 से 6 |
गोल आकार देना |