Princess Cut Blouse with Latkan | चार्ट की सहायता से ब्लाउज सिलना सीखे

Princess Cut Blouse with Latkan
                                         



 पहनावे की जानकारी :-

यह सिल्क बैगनी कलर की सिल्क साड़ी का ब्लाउज है | सिल्क साड़ी की हम बात करे तो यह सभी उमर की महिलाओ में प्रचलित है | सिल्क नैचरल प्रोटीन फेब्रिक है | सिल्क साड़ी का ब्लाउज सिलते समय कस्टमर से इस बात की जानकारी कर लेनी चाहिए की साड़ी किस समारोह में पहनने के लिए ली है | क्यों की सिल्क साड़ी ऐसी साड़ी है जो सभी समारोह में पहनी जाती है | 
            सिल्क साड़ी का ब्लाउज सिलते समय उसके टेक्सचर हो उसी तरह का डिज़ाइन बनाना चाहिए | दिए गए ब्लाउज की साड़ी प्लेन है, अतः इस पर  बनाये गये ब्लाउज में हमने आवश्यकता अनुसार लेस और डोर आदि का उपयोग किया गया है | तथा हम इस पर डिज़ाइन के अनुरूप लटकन का उपयोग करेंगे तो ब्लाउज और अधिक आकर्षक लगेगा | 

डिज़ाइन की जानकारी :-

यह प्रिंसेस कट में सिला गया ब्लाउज है | जिसमे पिछले भाग में दोनों तरफ ब्लाउज के कपडे से लुक्स बनाकर लगाए गए है | इन लुक्स में डोर डालकर लटकन लगाई गईं है | इसकी डोर बैगनी और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन में ली गई है |  इस डोर में लगाई गई  लटकन बनाने के लिए हमने ब्लाउज के कपडे का उपयोग किया है | इस लटकन को तीन लेयर में बनाया गया है | लटकन को लुक आने के लिए इसको चारो तरफ से गोल्डन कलर की लेस से कवर किया गया है | जिसके कारण लटकन का आकर्षण और अधिक बढ़ गया है | ब्लाउज के दोनों तरफ जहा लुक्स लगाए गए हैं वहा पर गोल्डन कलर की लेस लगाई गई है | इससे ब्लाउज की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है |

ब्लाउज का प्रकार :- प्रिंसेस कट ब्लाउज 

ब्लाउज का नाप 

Blouse Portion

Measurement

पुरी लम्बाई

15 "

छाती 

40 "

कमर    

35 "

शोल्डर   

11"

बाहि की लम्बाई

11"

बाहि का घेर   

12"

आगे का गला 

6"

पीछे का गला 

5"

ब्लाउज का पीछे का हिस्सा

Princes-Cut-Blouse-with-Latkan


 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

 2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना

से 11

2" लेना है

से 12

4.5" टक्स  के लिए

10 से 11

मुड़ा हुआ 2.5 " कपडा ऊपर से निचे  तक काटना है तथा लुक्स की सहायता से डोरी डालना है  और कपडे के ही लटकन बनाकर लगाना है हमने इसमें 10 नंबर से निचे 5" छोड़कर 1.5 के अंतर में लुक्स लगाना है 

11 से 12

2.5" 

12 से 13

4" ऊपर टक्स के लिए

4 से 14

1.5" तिरछा लेना है

3 से 14 से 6

पीछे के बगल का आकार देना है


ब्लाउज का आगे का हिस्सा 

Princes-Cut-Blouse-with-Latkan


 Index

 

Measurement

with Details

 

1 से 2

पुरी लम्बाई  + 1"

1 से 3

शोल्डर का आधा

3 से 4

छाती  का छटवा 

5 से 6

छाती का चौथा                

2 से 7

छाती का चौथा 

6 से 8

2" मार्जिन 

7 से 9

2" मार्जिन 

1 से 10

2" गला काटना

1 से 11

आगे के गले की गहराई लेना

11 से 12

2.5" लेना है

10 से 12 से 11

चौकोन तयार करना

10 से 11

आगे के गले का आकार देना  (फैलता हुआ)

4 से 13

1/2" तिरछा लेना है

से 13 से 6

आगे की बगल का आकार देना

1 से 14

3.5" लेना है

14 से 15

11.5" पर एक पॉइंट लेना है

2 से 16

3.5" लेना

16 से 17

1" अंतर रखना है , प्रिंस कट के लिएअगर  प्रिंस कट ज्यादा उठा होना हो तो ड्राइंग में दिखाया गया है  उस तरह 1" और बढ़ा सकते है

6 से 18

 3.5" लेना है

18 से 15 से 16

एक पार्ट होगा

18 से 15 से 17

दूसरा पार्ट होगा

.

फिर दोनों पार्ट को साथ में जोड़ लेना है


बाहि का माप 
Princes-Cut-Blouse-with-Latkan-sleeves


 Index

 

 Measurement

with Details

 

1 से 2

बाहि की लम्बाई

2 से 3

1.5" फोल्डिंग

1 से 4

3.5 "

4 से 5

छाती का छटवा + 1.5"

2 से 6

बाहि घेर का आधा

3 से 7

बाहि घेर का आधा

5 से 8

2" मार्जिन 

6 से 9

2" मार्जिन

7 से 10

2" मार्जिन

1 से 5

तिरछी लाइन जोड़ना

.

लाइन के बाहरी भाग से पीछे की बगल का आकार देना

.

लाइन के अंदर के भाग से आगे की बगल का आकार देना