Tussar Silk Saree Details | Tussar Resham | What Is Tussar Silk ?

              

                        भारत में साड़ी यह महिलाओ की पसंदीदा पोशाक होने के कारण यहाँ पर  साड़ी का विशाल मार्केट है | यहाँ नई -नई तरह की तथा नई -नई  डिज़ाइन की साड़ियों की डिमांड निरंतर बनी रहती है | इसलिए  भारत में कई तरह की साड़ियां मिलती है तथा यहाँ  हर साड़ी अपने आप में कई तरह की विशेषता लिए हुए रहती है | कई साड़ी उसके रेशम के लिए प्रसिद्ध है , तो कई साड़ियां उस पर की गई कढ़ाई के कारण , तो कई साड़ियां उसकी हस्तकला के कारण प्रसिद्ध है | कई भारतीय साडियों ने अपने प्रदेश को विशेष पहचान दिलाई है | हम निरंतर नई -नई  साडियों की जानकारी हमारे ब्लॉग  के अंतर्गत देते आ रहे है | इसी के अंतर्गत हम आज आपको तसर सिल्क रेशम (Tussar Silk  Saree की जानकारी देने जा रहे है | 




Tussar Silk Saree
Image Source - Amazon.in



                           Tussar रेशम एक तरह के जंगली रेशम का प्रकार है | जो की एक विशेष रेशम के कीड़े से उत्पन्न होता है | वैसे इसके उत्पत्ति के समय के सम्बन्ध में बहुत कम आकड़े है , पर कहा जाता हे Tussar रेशम मध्य युगीन काल की खोज थी |  यह रेशम मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल ,बिहार और झारखंड इन राज्यों मे पैदा होता है | भारत में झारखंड राज्य का Tussar  रेशम के उत्पादन में 40% से अधिक का योगदान है | वैसे भारत की बात करे तो यह Tussar रेशम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है | 


Tussar रेशम
Image Source - Amazon.in


                             Tussar को संस्कृत में कोसा रेशम के नाम से भी जाना जाता है | Tussar रेशम को इसकी समृद्ध बनावट और प्राकृतिक गहरे ,सुनहरे रंग के लिए मूल्यवान माना जाता है | 


                               इसके रूपांकनों में फूलो के पैटर्न के साथ -साथ  पेड़ो , बेलो, कलियों, पत्तियों और पत्तो के आकार में अति आकर्षक दिखते है | एक १० मीटर के Tussar रेशमी कपडे को तैयार करने में कारीगरों को  3 दिन के आस पास का समय लगता है | 

Tags