Jamdani Saree Details in Hindi | जामदानी साड़ी | Dhakai Saree

                  हम हमारी Website में भारत के अलग -अलग प्रदेश से जुडी हुई साडीयो की जानकारी देते है ,जिसका उस प्रदेश की संस्कृति से भी विशेष जुड़ाव होता है , परन्तु आज हम जानकारी देंगे हमारे पडोसी देश बांग्लादेश की प्रसिद्ध जामदानी साड़ी (Jamdani Saree ) के बारे में जो भारत में बंगाल में भी बोहत प्रसिद्ध है | 


जामदानी साड़ी (Jamdani Saree )
Image Source - Amazon.in

                   जामदानी यह फ़ारसी मूल का नाम है जिसमे "जाम " इस शब्द का अर्थ "फूल" तथा " दानी "  इसका अर्थ " फूलदान " होता है | जामदानी साड़ी बांग्लादेश की संस्कृति से जुडी साड़ी है , जो की बहुत ही बारीक़ मस्लिन के कपडे से तैयार की जाती है | वहां की अधिकतर दुल्हन शादी में इसी साड़ी को पहनना पसंद करती है | 


                    जामदानी साड़ी ढाका बांग्लादेश में बनाकर तैयार की जाती है , इसलिए इस साड़ी को "ढाकाई " साड़ी के नाम से भी जाना जाता है | जामदानी साड़ी श्रेष्ठ  गुणवत्ता वाली सूती मलमल से बनती है , जो बोहत पतली और मुलायम होती है | इस साड़ी को बनाने में एक महीने से लेकर एक साल तक का समय लग जाता है , परन्तु एक सूंदर ढाकाई जामदानी साड़ी बनाने में कम से कम नौ महीने का समय लगता है | 

Image for Jamdani Saree
Image Source - Amazon.in


                     जामदानी साड़ी की बनावट की बात करे तो इसके प्रिंट ज्यामितीय आलंकारिक और पुष्प पैटर्न में रूपांकनों से समृद्ध है | इनको मुख्यतः साड़ी पर मैरून , सफ़ेद , हरा , काला , चांदी  सुनहरे रंग के धागो से आवश्यक रंग के आधार पर बुना जाता है | 


                    जामदानी यह तकनीक केवल साडीयो में ही प्रसिद्ध है ऐसा नहीं इसका उपयोग स्कार्फ , रूमाल  तथा दुपट्टा बनाने के लिए भी किया जाता है | 

Tags